डब्ल्यूएनसी नेवी हाफ मैराथन

डब्ल्यूएनसी नेवी हाफ मैराथन

19 नवंबर 17 को वेस्टर्न नेवल कमांड इंडियन नेवी हाफ मैराथन के दूसरे संस्करण में 10000 से अधिक धावकों ने भाग लिया। मैराथन तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया, जो इस प्रकार हैं: 21 किमी एयरक्राफ्ट कैरियर में करीब 3700 धावक दौड़ें, 10 किमी डिस्ट्रॉयर में करीब 4500 धावक दौड़ें और 5 किमी फ्रिगेट में करीब 2000 धावक दौड़ें।

उप नौसेना प्रमुख गिरीश लूथरा, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वेस्टर्न नेवल कमांड ने 21 किमी की दौड़ की लिए हरी झंडी दिखाई, उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार भी दिए। इस कार्यक्रम में न केवल मुंबई के धावक, बल्कि देश के कई अन्य हिस्सों के धावकों ने भी भाग लिया और बड़ी संख्या में लोगों ने धावकों के लिए तालियाँ बजाई और उन्हें उत्साहित किया।

डब्लूएनसी नेवी हाफ मैराथन का उद्घाटन पिछले साल 2016 में हुआ था और इसमें 5000 से अधिक धावकों ने भाग लिया था। अपने दोषरहित संगठन, सफलता और लोकप्रियता के कारण, केवल एक वर्ष के भीतर ही प्रतिभागियों की संख्या 2017 में दोगुनी से अधिक हो गई और पंजीकरण पर मिलने वाली प्रतिक्रिया से यह पता चलता है कि यह कार्यक्रम अगले संस्करणों में और ज़्यादा लोगों को जोड़ेगी और यह मुंबई का बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम बन गया है।

परिणाम

21 किमी के लिए पुरुष ओपन:

प्रथम: द्न्यानेश्वर मोराघा (01:09:42)
दूसरा: मनोहर ताम्बे
तीसरा: विद्यानंद यादव

21 किमी के लिए महिला ओपन:

प्रथम: लीलाम्मा अलफोंसो (01:42:56)
दूसरा: क्रांति सेल्वी
तीसरा: पायल खन्ना

10 किमी के लिए पुरुष ओपन:

प्रथम: दिनेश मौर्य (00:32:43)
दूसरा: देवेंद्र सिंह
तीसरा: करमजीत सिंह:

10 किमी के लिए महिला ओपन:

प्रथम: कविता भोइर (00:42:31)
दूसरा: श्वेता गावडे
तीसरा: राशी कदम

21 किमी के लिए वरिष्ठ वयोवृद्ध पुरुष:

प्रथम: पांडुरंग चौगुले (01:28:43)
दूसरा: प्रवीण गायकवाड़
तीसरा: जॉन लांसलोट कटिन्हा

21 किलोमीटर के लिए वरिष्ठ वयोवृद्ध महिला:

प्रथम: लता अलीमचंदानी (01:58:35)
दूसरा: सैंड्रा जैकेट
तीसरा: मीना ठाकर

10 किमी के लिए वयोवृद्ध पुरुष:

प्रथम: रवि कलसी (00:39:55)
दूसरा: सुधाकर सालवंकर
तीसरा: सुनील हांडा

10 किमी के लिए वयोवृद्ध महिला:

प्रथम: ओलिविया रॉबर्ट्स (00:53:27)
दूसरा: शालिनी अरोड़ा
तीसरा: गीतांजलि लेनका

  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
Back to Top