नौसेनाध्यक्ष, बांग्लादेश नौसेना का कोलकाता का दौरा

नौसेनाध्यक्ष, बांग्लादेश नौसेना का कोलकाता का दौरा

एडमिरल औरंगजेब चौधरी, नौसेनाध्यक्ष, बांग्लादेश नौसेना ने 11 से 12 दिसंबर 2019 तक भारत में अपने आधिकारिक दौरे के अंतिम चरण में कोलकाता का दौरा किया। नौसेना प्रभारी अधिकारी (डब्ल्यूबीजी) ने उनका स्वागत किया और उन्हें कोलकाता में भारतीय नौसेना से संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जीआरएसई का भी दौरा किया, जिसमें उन्होंने शहर की सांस्कृतिक यात्रा के बाद बांग्लादेश के भावी अधिग्रहण के लिए जीआरएसई के साथ सहयोग करने में काफी गहरी रूचि दिखाई।

Back to Top