भारतीय नौसेना अकादमी ने बैंगलोर हॉर्स शो 2019 में लारेल का ताज जीता

भारतीय नौसेना अकादमी ने बैंगलोर हॉर्स शो 2019 में लारेल का ताज जीता

15 से 25 मार्च 2019 तक आर्मी सप्लाई कॉर्प्स सेंटर एंड स्कूल, बैंगलोर में आयोजित बंगलौर हॉर्स शो में भारतीय नौसेना अकादमी ने लारेल का ताज जीता। दल आईएनए ने बारह मेडल जीतें, जिसमें तीन गोल्ड, दो सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल थे। दल प्रतियोगिताओं में, आईएनए ने ओपन शो जंपिंग में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज और एलीमेंट्री ड्रेसेज ओपन में एक ब्रॉन्ज जीता।

व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में पाए गए मेडल इस प्रकार थें:-
      (a)     ओपन शो जंपिंग           -        01 गोल्ड.
      (b)     शो जंपिंग (105 सेमी)     -        01 ब्रॉन्ज
      (c)     कैडेट ड्रेसेज                 -        01 ब्रॉन्ज
      (d)     यंग राइडर टॉप स्कोर         -        01 ब्रॉन्ज
      (e)     हैक्स ओपन                        -        01 गोल्ड, 02 सिल्वर और 02 ब्रॉन्ज

ऐसा पहली बार हुआ, जब आईएनए ने अपने घोड़ों को एक घुड़सवारी प्रतियोगिता में उतारा।

  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
Back to Top