भारतीय नौसेना और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच ‘नौसेना संबंधों के लिए ऑस्ट्रेलिया-इंडिया नौसेना के लिए संयुक्त नेतृत्व पर हस्ताक्षर’

भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियन नौसेना के बीच आज 18 अगस्त, 2021 को ऑस्ट्रेलिया-इंडिया नौसेना के लिए एक संयुक्त नेतृत्व के नौसेना सम्बन्ध दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए गए। भारतीय  नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल माइकल जे नूनन के बीच हस्ताक्षर समारोह का आयोजन किया गया।

यह दस्तावेज प्रधानमंत्रियों द्वारा सहमति प्राप्त ‘2020 की व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के अनुरूप है और इसका उद्देश्य क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों के लिए साझा संपर्क सुनिश्चित करना है। संयुक्त मार्गदर्शन एक दिशानिर्देश दस्तावेज के रूप में काम करेगा जिससे कि दोनों नौसेनाओं के द्विपक्षीय/बहु-पक्षीय रूप से  काम करने के इरादे को प्रदर्शित किया जा सके। मार्गदर्शन का व्यापक दायरा आपसी समझ विकसित करने, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए सहयोग करने, पारस्परिक रूप से लाभप्रद गतिविधियों में सहयोग करने और अंतरसंचालनीयता विकसित करने पर केंद्रित है।

दस्तावेज के मुख्य  बिन्दुओ में हिंद महासागर नौसैनिक संगोष्ठी (आईओएनएस), पश्चिमी प्रशांत नौसैनिक संगोष्ठी (डब्ल्यूपीएनएस), हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) और आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक  सहित ढांचे के अधीनस्थ विशेषज्ञ कार्य समूहों सहित क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों में घनिष्ठ सहयोग शामिल है।

पिछले कुछ वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंध मजबूत हुए हैं। व्यापक रणनीतिक साझेदारी, पारस्परिक रसद सहायता समझौता, त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा कार्यशाला का संचालन और मालाबार अभ्यास में आरएएन की भागीदारी महत्वपूर्ण मील के पत्थर हैं जो हाल के दिनों में इस संबंध को मजबूत करने में दोनों नौसेनाओं द्वारा निभाई गई भूमिका को रेखांकित करते हैं। यह दस्तावेज हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करने में निर्णायक होगा।

  • भारतीय नौसेना और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच ‘नौसेना संबंधों के लिए ऑस्ट्रेलिया-इंडिया नौसेना के लिए संयुक्त नेतृत्व पर हस्ताक्षर’
Back to Top