भारतीय नौसेना जहाजों का बेपोर दौरा

भा नौ पो शारदा, एक अपतटीय गश्ती पोत और भा नौ पो काबरा, एक वॉटरजेट फास्ट अटैक क्राफ्ट ने बेपोर अंतर्राष्ट्रीय जल उत्सव में भाग लेने के लिए बेपोर बंदरगाह का दौरा किया। इस उत्सव का आयोजन केरल सरकार द्वारा किया गया था जिसमें 26 और 27 दिसंबर 2021 को आईएन जहाजों और विमानों ने भाग लिया। इन जहाजों को दक्षिणी नौसेना कमान के आदेश पर स्वतंत्रता के 75 वर्षों के समारोह के लिए तैनात किया गया। 26 दिसंबर 2021 की शाम को बेपोर समुद्र तट पर एएलएच विमान ने खोज और बचाव का प्रदर्शन किया। इसके बाद बेपोर में, दोनों जहाज लंगरगाह में रोशनी से जगमगाए। इस यात्रा का उद्देश्य स्थानीय आबादी के बीच तटीय सुरक्षा के बारे में जागरूकता को बढ़ाना और देशभक्ति पैदा करना था। इस यात्रा के दौरान बंदरगाह प्राधिकरण और बेपोर स्थित स्थानीय जनता के साथ बातचीत भी की गई। यह जहाज आगंतुकों के लिए खुला था और इसने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। लगभग 3000 लोगों ने सभी कोविड प्रोटोकॉल के बाद जहाज का दौरा किया। केरल के पर्यटन मंत्री श्री पीए मोहम्मद रियाज और अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ वेणु वासुदेवन ने भी इस जहाज का दौरा किया।

  • भारतीय नौसेना जहाजों का बेपोर दौरा
  • भारतीय नौसेना जहाजों का बेपोर दौरा
  • भारतीय नौसेना जहाजों का बेपोर दौरा
Back to Top