भारतीय नौसेना ने रॉयल नेवी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के साथ किया अभ्यास

भारतीय नौसेना ने 21 से 22 जुलाई 2021 तक बंगाल की खाड़ी में एचएमएस क्वीन एलीज़ाबेथ के नेतृत्व वाले रॉयल नेवी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी)-21 के साथ दो दिवसीय द्विपक्षीय पैसेज अभ्यास (पीएएसएसईएक्स) में भाग लिया। इस द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास को समुद्री क्षेत्र में दोनों नौसेनाओं के साथ मिलकर काम करने की क्षमता को पैना करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया था।

भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी के नवीनतम विमान वाहक, एचएमएस क्वीन एलीज़ाबेथ के बीच पहले अभ्यास में टाइप 23 फ़्रिगेट और एस्ट्यूट श्रेणी की पनडुब्बी और इसके अलावा सतह पर मार करने वाले अन्य लड़कों सहित सीएसजी-21 ने भाग लिया। भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व भा नौ पो सतपुड़ा, रणवीर, ज्योति, कवरत्ती, कुलिश और एक पनडुब्बी ने किया। पनडुब्बी-रोधी युद्ध की क्षमता वाले लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान पी8आई ने भी इस अभ्यास में भाग लिया था।

हिंद महासागर में सीएसजी-21 की मौजूदगी के साथ वर्तमान में जारी अभ्यास ने एएसडबल्यू, हवा-रोधी और सतह-रोधी युद्ध सहित सभी प्रकार के समुद्री अभियानों में शामिल होने का एक बढ़िया अवसर प्रदान किया है। इस अभ्यास में एफ़ 35 बी लाइटनिंग ने भी पहली बार भाग लिया जो एचएमएस क्वीन एलीज़ाबेथ की डेक से काम करता है।

पिछले कई वर्षों से भारतीय नौसेना-आरएन के बीच नियमित अभ्यासों ने लगातार बदलती सुरक्षा परिस्थितियों में उन्हें पहले से अधिक पेशेवर, सुसंगत और अनुकूल बनाया है। पिछले कई वर्षों के दौरान हासिल सुसंगतता ने पेशेवर आदान-प्रदान की जटिलता और पैमाने को बहुत अधिक बढ़ाया है जिसे हिंद महासागर में रॉयल नेवी के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की मौजूदगी से और उन्नत बनाया जा रहा है।

  • भारतीय नौसेना ने रॉयल नेवी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के साथ किया अभ्यास

Back to Top