भा नौ पो चिल्का में बैच 2/21 के लिए फाइनल अंतर-मंडलीय क्रॉस कंट्री

बैच 2/2021 के एसएसआर प्रशिक्षुओं के लिए फाइनल अंतर मंडलीय क्रॉस कंट्री दौड़ 8 जनवरी 2022 को तड़के भा नौ पो चिल्का में आयोजित की गई। प्रशिक्षण के दौरान विकसित अपनी शारीरिक और मानसिक मजबूती का प्रदर्शन करते हुए 8 किमी लंबी क्रॉस कंट्री दौड़ में कुल 2632 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। शिवाजी मंडल ने अंतर मंडलीय क्रॉस कंट्री दौड़ जीती जबकि मारक्कर मंडल को उपविजेता चुना गया। व्यक्तिगत वर्ग में मारक्कर मंडल के अनुज एनवीके जीडी ने 26 मिनट 30 सेकेंड का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया और शिवाजी मंडल के पुष्पेंद्र कुमार एनवीके जीडी ने 26 मिनट 32 सेकेंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कमोडोर एनपी प्रदीप, कमांडिंग ऑफिसर, भा नौ पो चिल्का ने विजेताओं को पदक/ट्राफियां भेंट कीं।

Back to Top