भा नौ पो प्रलय एनएवीडीईएक्स 21 और आईडीईएक्स 21 में भाग लेने के लिए अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात पहुंचा

भा नौ पो प्रलय एनएवीडीईएक्स 21 और आईडीईएक्स 21 में भाग लेने के लिए अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात पहुंचा

भा नौ पो प्रलय 20 से 25 फरवरी 2021 तक निर्धारित एनएवीडीईएक्स 21 (नौसेना रक्षा प्रदर्शनी) और आईडीईएक्स 21 (अंतर्राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी) में भाग लेने के लिए आज 19 फरवरी 2021 को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी पहुंचा।

स्वदेश निर्मित प्रबल श्रेणी के मिसाइल जहाजों के दूसरे जहाज आईएनएस प्रलय को 18 दिसंबर 2002 को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था। 56 मीटर लंबा जहाज, लगभग 560 टी की विस्थापित क्षमता और 35 नॉट से अधिक गति में सक्षम है और हथियारों और सेंसरों के एक प्रभावशाली व्यूह के साथ तैयार है। इनमें 76.2 एमएम मीडियम रेंज गन, 30 एमएम क्लोज रेंज गन, चैफ लांचर और लंबी दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में स्वदेश में बनाया गया यह जहाज भारतीय जहाज निर्माण उद्योग की क्षमताओं का प्रमाण है और यह एक बहुमुखी मंच है जो विभिन्न प्रकार के सतह युद्ध मिशनों का प्रदर्शन करने में सक्षम है।

इस क्षेत्र की अग्रणी अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक और रक्षा प्रदर्शनियों में से एक एनएवीडीएक्स 21 और आईडीईएक्स 21 में भा नौ पो प्रलय की भागीदारी का उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री के 'आत्मनिर्भर भारत' के दृष्टिकोण के अनुरूप भारत के स्वदेशी जहाज निर्माण की ताकत को प्रदर्शित करना है। इसके अलावा, एनएवीडीईएक्स 21 और आईडीईएक्स 21 में भारतीय नौसेना के जहाज की भागीदारी भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच घनिष्ठ संबंधों पर भी प्रकाश डालती है।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच रक्षा संबंध अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान की भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनवरी 2017 में यात्रा के दौरान ' व्यापक रणनीतिक साझेदारी ' में द्विपक्षीय संबंधों के उन्नयन के बाद से तेजी से बढ़ रहे हैं। दोनों नौसेनाओं के बीच बातचीत बढ़ाने की दिशा में भारतीय नौसेना-यूएई नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास का उद्घाटन संस्करण गल्फ स्टार-1 मार्च 2018 में आयोजित किया गया था। इस अभ्यास का अगला संस्करण 2021 में आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके अलावा भारतीय नौसेना के जहाज समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के लिए यूएई में नियमित पोर्ट कॉल कर रहे हैं। इस क्षेत्र में तैनात स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल विध्वंसक भा नौ पो मैसूर भी 19 से 22 फरवरी 21 तक यूएई के अबू धाबी में पोर्ट कॉल पर है।

अबू धाबी, यूएई में भारतीय नौसेना के जहाजों की तैनाती भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच गहरे मैत्रीपूर्ण संबंधों और बहुआयामी सहयोग को रेखांकित करती है और यह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करेगी।

Back to Top