मैक ग्रेगर मेमोरियल मैडल पुरस्कार

मैक ग्रेगर मेमोरियल मैडल पुरस्कार

भा नौ पो वल्सुरा के संजय कुमार, ईए (पी) ने "द यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली" द्वारा प्रदान प्रतिष्ठित मेजर जनरल सर चार्ल्स मैकग्रेगर मेमोरियल मैडल जीता है। इसका गठन 1888 में यूएसआई संस्थापक मेजर जनरल चार्ल्स मैकग्रेगर की स्मृति में किया गया था। यह पदक सशस्त्र बल के जवानों को उनके बहुमूल्य सैन्य टोही/ संपूर्ण हिमालय में दौड़/ ट्रेकिंग योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। संजय कुमार, जो कि एक उत्साही धावक हैं और शारीरिक तंदुरुस्ती का ध्यान रखते हैं, मैराथन दौड़ में पदक जीत कर भारतीय नौसेना को गौरवांवित किया है। संजय कुमार ने 15 से 23 जून 2019 को हिमालय में हेल रेस के चौथे संस्करण को जीता है, जिसे दुनिया की सबसे कठिन दौड़ों में से एक माना जाता है। 28 घंटे 45 मिनट 12 सेकेंड के समय में इसे पूरा कर उन्होंने एक नया कोर्स रिकॉर्ड कायम किया है। हेल रेस में 210 किमी की पांच एक के बाद एक मैराथन शामिल होती हैं जिन्हें 40 घंटे के कटऑफ़ समय के अंदर पूरा किया जाना होता है और इसमें 4200 मीटर की औसत ऊंचाई को कवर किया जाता है। हेल रेस के अलावा, संजय कुमार ने सोलन घाटी में सोलंग स्काई अल्ट्रा मैराथन में नौसेना प्रतिभागियों के बीच पहला स्थान भी प्राप्त किया। नाविक ने ला अल्ट्रा में नौसेना प्रतिभागियों में दूसरा स्थान भी प्राप्त किया जो कि कठिन तापमान और ऑक्सीजन के कम स्तर पर पूरी की जाने वाली सबसे कठिन दौड़ों में से एक है। 17980 फीट की ऊंचाई पर खार्दुन्गला को पार कर उन्होंने 17 घंटे 04 मिनट में 111 किमी वर्ग को पूरा किया। 40 घंटे 04 मिनट के समय के साथ, संजय कुमार ने रिले फॉर्मेट में 8 धावकों के साथ मुंबई से गोवा तक 600 किमी पूरा करने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी कायम किया है।

  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
Back to Top