लेफ्टिनेंट सुवेश कुमार मित्तर, वीर चक्र, 1971 युद्ध दिग्गज का अंतिम संस्कार पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ किया गया

लेफ्टिनेंट सुवेश कुमार मित्तर, वीर चक्र का अंतिम संस्कार कोलकाता में 7 जनवरी 2021 को सैन्य सम्मान के साथ किया गया। नौसेना प्रभारी अधिकारी (पश्चिम बंगाल) के अधिकारियों ने नौसेना प्रमुख और भारतीय नौसेना के अन्य गणमान्य व्यक्तियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। लेफ्टिनेंट एसके मित्तर 1971 के भारत पाक युद्ध के सम्मानित नौसेना अधिकारी थे। 1971 के युद्ध के दौरान, एक गन बोट की कमान संभालते हुए और बीएसएफ और मुक्ति वाहिनी के साथ उन्होनें मोंगला बंदरगाह पर जल के रास्ते पर यातायात में बाधा उत्पन्न करके, दुश्मन सेना को पुसुर नदी से दूर कर दिया और अंततः खुलना बंदरगाह पर कब्जा कर लिया गया।

Back to Top