भा नौ पो द्रोणाचार्य (गोलीबारी प्रशिक्षण स्कूल)
संस्थान का नाम, स्थान, पता, और निकटतम रेलवे स्टेशन
नाम | स्थान | पता | फैक्स | फोन | रेलवे स्टेशन |
---|---|---|---|---|---|
भा नौ पो द्रोणाचार्य | भा नौ पो 'वेंदुरथी' से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो कोच्चि में मुख्य नौसेना बेस है । | भा नौ पो द्रोणाचार्य, फोर्ट कोच्चि, कोच्चि 682 001, केरल | ( 0484 ) 226108 | ( 0484 ) 228341-45 | निकटतम रेलवे स्टेशन कोच्चि हार्बर टर्मिनस है। जबकि, सभी महत्वपूर्ण रेलें एरनाकुलम जंक्शन, जो कोच्चि हार्बर टर्मिनस के 6 कि. मी. आगे है, यूनिट से लगभग 15 किमी है पर समाप्त होती हैं। |
जलवायु और ऊंचाई
जलवायु | ऊंचाई | तापमान | मानसून | वार्षिक वर्षा |
---|---|---|---|---|
गर्म और आर्द्र | समुद्र तल | 20 ° से 35 ° डिग्री सेल्सियस के बीच | दक्षिण पश्चिम मानसून जून और सितंबर के बीच सक्रिय होता है। | लगभग 310 सेंटी मीटर |
टिप्पणी : कोच्चि में मलेरिया होने का खतरा है और कोच्चि में प्रवास के दौरान मलेरिया से संबंधित सावधानियों का पालन आवश्यक है।
संयोजकता
सड़क | रेल | वायु |
---|---|---|
तिरुवनंतपुरम और चेन्नई से अच्छी तरह जुड़ा है। | तिरुवनंतपुरम और चेन्नई से अच्छी तरह जुड़ा है। | एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है और नई दिल्ली, चेन्नई और मुम्बई से अच्छी तरह से जुड़ा है। |
कपड़े और बिस्तर
वस्त्र | बिस्तर |
---|---|
पूरे वर्ष उष्णकटिबंधीय कपड़े पहने जाते हैं। मानसून अवधि के दौरान बरसाती आवश्यक है। | प्रशिक्षुओं को अपने बिस्तर, कंबल, मच्छरदानी, चादरें और तकिए लाने चाहिए। ये स्थानीय स्तर पर भी खरीदे जा सकते हैं। |
आवास
अधिकारी | नाविक |
---|---|
नये कमीशन अधिकारियों को अधिकारियों के वाडर्रूम मेस में समायोजित किया जाता है। | नाविकों को केबिनों / बैरकों में उनके रैंक के अनुसार समायोजित किया जाता है। |
घरेलू सहायता
मेस में अधिकारियों को शामिल किया जाता है, उन्हें नागरिक पदाधिकारियों के साथ ये सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
मनोरंजन
स्विमिंग पूल | खेल | टीवी/सिनेमा |
---|---|---|
ओलंपिक आकार का एक स्विमिंग पूल आईएनएस 'वेंदुरथी', विलिंगडन द्वीप में स्थित है। | बेस में केवल सीमित इनडोर / आउटडोर सुविधाएं उपलब्ध हैं। एक अच्छी तरह से सुसज्जित व्यायामशाला, खेल के मैदान और एथलेटिक्स स्टेडियम आईएनएस 'वेंदुरथी' में स्थित हैं। | टीवी पर उपग्रह चैनलों को देखने के लिए सुविधा मौजूद है। अंग्रेजी और हिंदी फिल्मों का वातानुकूलित स्क्रीनिंग थिएटर बेस से पंद्रह किलोमीटर के दायरे के अंदर स्थित है। |
शस्त्र / गोला - बारूद
प्रशिक्षुओं को निजी हथियार / गोला बारूद रखने /लाने की अनुमति नहीं है।
पशु/पालतू
प्रशिक्षुओं को पशु स्वीकार करने/ रखने की अनुमति नहीं है।
बैंकिंग और अन्य सुविधाएं
बैंकिंग | डाक | टेलीफोन | इंटरनेट |
---|---|---|---|
बेस के अंदर देना बैंक का एक विस्तार काउंटर मौजूद है। | बेस से 500 मीटर दूर एक पोस्ट ऑफिस स्थित है। | एक टेलीफोन एसटीडी / आईएसडी बूथ बेस के अंदर परिसर में मौजूद है। | प्रशिक्षुओं के उपयोग के लिए एक इंटरनेट सुविधा मौजूद है |
होटल, क्लब और रेस्टोरेंट
होटल, क्लब और रेस्तरां 10 किलोमीटर के दायरे में उपलब्ध हैं।
परिवहन
सार्वजनिक परिवहन के रूप में बसें, टैक्सियां और ऑटोरिक्शा उपलब्ध हैं।
चिकित्सा संबंधी सुविधाएं
आंतरिक | बाह्य |
---|---|
एक रेसीडेंट चिकित्सा अधिकारी के साथ एमआई कमरा और एक अंशकालिक महिला चिकित्सक संस्थान में कार्य करती है। | गंभीर मामलों में और विशेषज्ञ परामर्श के लिए, कर्मियों को आईएनएस 'वेंदुरथी' के अंदर स्थित नौसेना अस्पताल, आईएनएचएस संजीवनी में भेजा जाता है। |
बच्चों के लिए स्कूल
आंतरिक | बाह्य |
---|---|
संस्थान में एक बालवाड़ी स्कूल स्थित है। | शिक्षा के अंग्रेजी माध्यम के साथ अनेक स्कूल पास ही स्थित हैं। |
पुस्तकालय
संस्थान में एक काल्पनिक कथा और एक संदर्भ पुस्तकालय उपलब्ध हैं।