भा नौ पो वलसुरा (विद्युत प्रशिक्षण संस्थान)

भा नौ पो वलसुरा (विद्युत प्रशिक्षण संस्थान)

संस्थान का नाम, स्थिति, पता और नजदीकी रेलवे स्टेशन
संस्थान का नाम, स्थिति, पता और नजदीकी रेलवे स्टेशन
नाम स्थिति पता फैक्स फोन रेलवे स्टेशन
भा नौ पो वलसुरा जामनगर कस्बे से आठ किमी दूर। भा नौ पो वलसुरा, जामनगर 361 150, गुजरात। (0288) 2550825 (0288) 2550263 - 67 जामनगर
जलवायु और उन्नतांश (एल्टिट्यूड)
जलवायु और उन्नतांश (एल्टिट्यूड)
उन्नतांश जलवायु तापमान वार्षिक वर्षा
समुद्र स्तर। उष्णकटिबंधीय जलवायु। जाड़े के महीने (दिसंबर से फरवरी) काफी ठंडे और ठिठुरन भरे होते हैं। 10° - 36° सेल्सियस लगभग 50 सेंटीमीटर।
पहुँचने के साधन
पहुँचने के साधन
सड़क रेल वायु मार्ग
अहमदाबाद और गाँधीनगर से सीधे जुड़ा हुआ। पश्चिमी रेलवे से सीधे जुड़ा हुआ। नजदीकी एयरपोर्ट जामनगर है। यहाँ से केवल मुंबई के लिये सेवाएँ उपलब्ध हैं।
परिधान और बेडिंग
परिधान और बेडिंग
परिधान बेडिंग
साल के अधिकांश समय उष्णकटिबंधीय मौसम के कपड़े पहने जाते हैं। हालांकि दिसंबर से फरवरी के बीच जाड़े का कपड़ा रखना जरूरी है। ट्रेनीज को अपनी खुद की बेडिंग, कंबल, मच्छरदानी, बेड शीट और तकिया रखनी होती है। इन्हें स्थानीय बाजार में खरीदा भी जा सकता है।
ठहरने का स्थान
ठहरने का स्थान
अधिकारी नौसैनिक
ये अधिकारियों के मेस में रहते हैं। नौसैनिकों को उनकी रैंक के अनुरूप केबिन या डारमेट्री दी जाती है।
नौकर

मेस में रहने वाले अधिकारियों/ कैडेट को मदद के लिये नौकर उपलब्ध कराये जाते हैं।

मनोरंजन
मनोरंजन
स्विमिंग पूल खेल टीवी/सिनेमा
संस्थान में एक स्विमिंग पूल और एक जिम्नेजियम है। संस्थान के भीतर बास्केटबाल, वॉलीबाल, टेनिस, फुटबाल और हाकी खेलने की सुविधायें उपलब्ध हैं। बैडमिंटन और स्कवैश के लिये इनडोर कोर्ट उपलब्ध हैं। टीवी पर सैटेलाइट चैनल देखने की सुविधा उपलब्ध है। प्रतिष्ठान के भीतर एक सिनेमा हॉल भी है। शहर में कई एयर कंडीशंड थियेटर भी हैं।
हथियार/ गोला-बारूद

ट्रेनीज को अपने साथ निजी हथियार/ गोला-बारूद लाने या रखने की अनुमति नहीं है।

जानवर/ पालतू जानवर

ट्रेनीज को अपने साथ जानवर/ पालतू जानवर रखने की अनुमति नहीं है।

बैंकिंग और अन्य सुविधाएँ
बैंकिंग और अन्य सुविधाएँ
बैंकिंग पोस्टल टेलीफोन
यहाँ पर बैंक ऑफ इंडिया का एक्सटेंशन काउन्टर है। बेस के भीतर एक पोस्ट ऑफिस है। बेस के भीतर एसटीडी/ आईएसडी बूथ है।
होटल और रेस्तरां

जामनगर में काफी संख्या में होटल और रेस्तरां मौजूद हैं।

यातायात

सार्वजनिक यातायात के लिये बस और टैक्सी उपलब्ध हैं।

चिकित्सा सुविधायें
  • आंतरिक - प्रतिष्ठान के भीतर एक रोगी-कक्ष है।
  • वाह्य - मिलिटरी हॉस्पिटल में इन-पेशेंट ट्रीटमेंट दिया जाता है, जो नैवेल बेस से 12 किलोमीटर की दूरी पर है।
बच्चों के लिये विद्यालय
  • आंतरिक - प्रतिष्ठान के भीतर स्कूल सुविधायें उपलब्ध हैं।
  • वाह्य - अंग्रेजी माध्यम के कई विद्यालय नजदीक ही स्थित हैं।
पुस्तकालय

संस्थान के भीतर एक संदर्भ/ तकनीकी पुस्तकालय है, जिसमें काफी संख्या में किताबें हैं।

Back to Top