नियंत्रक कार्मिक सेवा

वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह, ए वी एस एम, एन एम

Director General of Naval Operations15 जनवरी, 2024 को वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने नियंत्रक कार्मिक सेवा (सी.पी.एस.) का पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (खडकवासला) के पूर्व छात्र, उन्हें 1 जुलाई 1990 को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था और वह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (वेलिंगटन), नेवल वार कॉलेज (गोवा) और नेशनल डिफेंस कॉलेज (नई दिल्ली) से स्नातक हैं।

फ्लैग ऑफिसर ने समुद्री और तट दोनों पर कई कमान और स्टाफ नियुक्तियों पर सेवा दी है। गनरी और मिसाइल विशेषज्ञ के रूप में, उन्होंने भारतीय नौसेना जहाजों रणजीत, प्रहार और ब्रह्मपुत्र पर सेवा की है। उन्होंने भा नौ पो विद्युत, भा नौ पो खुकरी और भा नौ पो कोच्चि की कमान संभाली है। वह भा नौ पो द्रोणाचार्य (गनरी स्कूल) और नेवल वार कॉलेज (गोवा) के डिप्टी कमांडेंट के रूप में एक प्रशिक्षक रहे हैं। उनके स्टाफ कार्यकाल में कार्मिक निदेशालय / एन एच क्यू , नौसेना खुफिया निदेशालय / एन एच क्यू और भारतीय नौसेना कार्य दल में नियुक्तियां शामिल हैं।

जनवरी 2021 में फ्लैग रैंक में पदोन्नत के बाद, उन्हें पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्य स्टाफ अधिकारी (ऑपरेशन) के रूप में नियुक्त किया गया, जिसमें उन्होंने चक्रवात तौक्ते के दौरान एस ए आर अभियान, समुद्र सेतु II अभियान के दौरान तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति; और कई अन्य ऑपरेशन मिशन और तैनाती, जिसमें विदेशी नौसेनाओं के साथ अभ्यास शामिल है, की योजना बनाई और उनका संचालन किया। इसके बाद, उन्होंने एन एच क्यू, नई दिल्ली में सहायक कार्मिक प्रमुख (एच आर डी ) के रूप में कार्य किया। 29 नवंबर 2022 को उन्होंने फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग पूर्वी बेड़ा के रूप में पदभार संभाला। इस कार्यकाल के दौरान, उन्होंने 'ऑर्डनेंस ऑन टारगेट' के मिशन पर पूर्ण दृष्टि के साथ ऑपरेशनल तैयारियों की उच्च गति बनाए रखी।

फ्लैग ऑफिसर को तीन भारत निर्मित युद्धपोतों के कमीशन क्रू का हिस्सा होने का गौरव प्राप्त है, जिनमें, भा नौ पो ब्रह्मपुत्र / गनरी अधिकारी के रूप में, भा नौ पो शिवालिक / कार्यकारी अधिकारी के रूप में, और भा नौ पो कोच्चि / कमांडिंग ऑफिसर के रूप में, हैं। उन्हें अपने प्रारंभिक प्रशिक्षण के दौरान अपने बैच में समग्र क्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए एडमिरल कटारी ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था। उन्हें एफ ओ सी -इन -सी कमेंडेशन (2002) और नौसेना मेडल (2020) से भी सम्मानित किया गया है। उनकी कमान के तहत, भा नौ पो खुकरी को समग्र ऑपरेशनल प्रभावशीलता और डकैती रोधी ऑपरेशन के सफल संचालन के लिए दिसंबर 2011 में 'यूनिट प्रशस्ति पत्र' से सम्मानित किया गया था।

उनकी शैक्षणिक योग्यता में एम एस सी और एमफिल (रक्षा और सामरिक अध्ययन) शामिल हैं। भारत में स्टाफ, हायर कमांड और एन डी सी पाठ्यक्रमों के अलावा, उन्होंने नेशनल इंटेलिजेंस यूनिवर्सिटी (एन आई यू ), वाशिंगटन में मैरीटाइम इंटेलिजेंस कोर्स और स्टॉकहोम, स्वीडन में संयुक्त राष्ट्र स्टाफ अधिकारी पाठ्यक्रम (यू एन एस ओ सी ) में भाग लिया है।

फ्लैग ऑफिसर का विवाह मार्केटिंग और फाइनेंस में एम बी ए स्नातक श्रीमती कमलजीत चाथा से हुआ है। उनकी दो बेटियां हैं- अनुष्का और तमन्ना। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर अनुष्का अमेज़न वेब सर्विसेज के साथ काम कर रही हैं और तमन्ना मुंबई के जयहिंद कॉलेज में मानविकी में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।

Back to Top