नविका सागर परिक्रमा

नविका सागर परिक्रमा

नविका सागर परिक्रमा एक ऐसी परियोजना है जिसमें भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों की एक टीम भारत में निर्मित पालनौका आईएनएसवी तारिनी पर दुनिया का परिभ्रमण करेगी। केवल महिलाओ द्वारा संचालित यह दल दुनिया की पहली भारतीय संसार जलयात्रा है। इस पोत को 10 सितंबर, 17 को गोवा से माननीय रक्षा मंत्री सुश्री आरएम निर्मला सीतारमण द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

आईएनएसवी तारिनी के दल में शामिल हैं:-

(ए) लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी (43077-ए) - कप्तान
(बी) लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल (0710 9-एफ)
(सी) लेफ्टिनेंट कमांडर पी स्वाथी (07234-आर)
(डी) लेफ्टिनेंट एस विजया देवी (70712-एच)
(ई) लेफ्टिनेंट बी ऐश्वर्या (43151-डब्ल्यू)
(एफ) लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता (70724-के)

Navika Sagar ParikramaNavika Sagar Parikrama

23 अक्टूबर, 17 को यह जहाज पहले बंदरगाह हॉल्ट के रूप में फ़्रेमेंटले, (ऑस्ट्रेलिया) बंदरगाह पहुंचा और बंदरगाह पर इस जहाज़ की रखरखाव गतिविधियाँ आयोजित की गई। नविका सागर परिक्रमा यात्रा के हिस्से के रूप में जहाज 05 नवंबर 17 को लिटिलटन, (न्यूजीलैंड) के लिए रवाना हो गया।

Navika Sagar ParikramaNavika Sagar Parikrama

Back to Top