भा नौ पो चिलका में इन्फैंट्री हथियार प्रशिक्षण सिम्युलेटर का उद्घाटन किया गया

भा नौ पो चिलका में इन्फैंट्री हथियार प्रशिक्षण सिम्युलेटर का उद्घाटन किया गया

इन्फैंट्री हथियार(वेपन) प्रशिक्षण सिम्युलेटर (आई.डब्ल्यू.टी.एस) का उद्घाटन 25 अक्टूबर 2018 को भा नौ पो चिल्का में, समुद्री वारफेयर केंद्र, कोच्चि के निदेशक द्वारा किया गया था।पैदल सेना(इन्फैंट्री) को युद्ध के लिए तैयार करने के लिए अग्नि गोलाबारी आदेश और शहरी युद्ध जैसे कार्यों का अभ्यास करने के लिए सिम्युलेटर द्वारा भीतर ही एक छोटी शस्त्र फायरिंग रेंज को शुरू किया जाता है। यह निशानेबाज़ी, युद्ध में हथियार को अच्छे से संभालने का अभ्यास और शॉट समूह के विश्लेषण की सुविधा प्रदान करता है। आई.डब्ल्यू.टी.एस प्रशिक्षुओं के लिए ऐसा माहौल सिम्युलेट करता है जैसे सीमा पर असली फायरिंग हो रही हो ताकि प्रशिक्षु उस स्थिति का अनुभव कर सकें। आई.डब्ल्यू.टी.एस सेंट्री(पहरेदारी) के प्रशिक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण उपकरण भी है। समुद्री वारफेयर केंद्र, के निदेशक ने नौसेना के मूल मूल्यों ‘कर्तव्य, गौरव और साहस' पर एक व्याख्यान भी आयोजित किया, जिसमें उन्होंने देश की सेवा करने वाले सशस्त्र बलों के कर्मियों के वीर कार्यों का जिक्र किया।

  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
Back to Top