भा नौ पो चिल्का में चिल्का लेक माउथ सेलिंग एक्सपीडिशन (चिल्का झील नौकायन अभियान) - बैच 01/2019 का आयोजन

भा नौ पो चिल्का में चिल्का लेक माउथ सेलिंग एक्सपीडिशन (चिल्का झील नौकायन अभियान) - बैच 01/2019 का आयोजन

05 से 06 जुलाई 2019 तक भा नौ पो चिल्का में आयोजित 'लॉन्ग डिस्टेंस-हाई एंड्यूरेंस - चिल्का लेक माउथ सेलिंग एक्सपीडिशन (लंबी दूरी-ज़्यादा सहनशक्ति - चिल्का झील नौकायन अभियान) में 01/2019 बैच के 200 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। अभियान का लक्ष्य साहस, संघ-भाव और दृढ़ता की भावना को बढ़ाना था। इस अभियान से प्रशिक्षुओं को अपने नौका संचालन और नौकायन कौशल को बढ़ाने, अपने सीमेनशिप के व्यावहारिक ज्ञान को बेहतर बनाने और साथ ही अपने शारीरिक और मानसिक धैर्य की जांच करने के लिए 'व्हेलर' नाव में नौकायन अभियान करते हुए खास अनुभव मिला। इस अभियान में 84 किमी की दूरी तय की गई, जो वाटरमेनशिप ट्रेनिंग सेंटर, भा नौ पो चिल्का से शुरू हुई और सतपाड़ा और नलबन द्वीप के रास्ते से वापस अपनी जगह पर लौटी। आधी दूरी खत्म करने के बाद सतपाड़ा में शिविर लगाया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं ने अनेक शिविर गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लिया। प्रशिक्षुओं ने 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत चिल्का झील के मुहाने पर बने बीच पर ‘सफ़ाई अभियान’ भी चलाया।

  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
Back to Top