अंतर-सेवाएँ - एनडीए, खडकवासला

नेशनल डिफेंस एकेडमी

नेशनल डिफेंस एकेडमी, संस्थान का नाम, स्थिति, पता और नजदीकी रेलवे स्टेशन
नेशनल डिफेंस एकेडमी, संस्थान का नाम, स्थिति, पता और नजदीकी रेलवे स्टेशन
नाम स्थिति पता फैक्स फोन रेलवे स्टेशन
नेशनल डिफेंस एकेडमी खड़कवासला, पुणे। नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला, पुणे, 411 023 (0212) 25206828 (0212) 25206616 पुणे
जलवायु और उन्नतांश (एल्टिट्यूड)
जलवायु और उन्नतांश (एल्टिट्यूड)
उन्नतांश जलवायु मानसून वार्षिक वर्षा
समुद्र स्तर से तकरीबन 550 मीटर की ऊँचाई पर। ग्रीष्म के दौरान गर्म और सर्दियों के दौरान अधिक ठंडा नहीं। जुलाई और अगस्त। तकरीबन 60 सेमी।
पहुँचने के साधन
पहुँचने के साधन
सड़क रेल वायु मार्ग
पुणे से सीधे जुड़ा हुआ। पुणे से सीधे जुड़ा हुआ। नजदीकी एयरपोर्ट पुणे है, जहाँ से सभी शहरों के लिये हवाई सेवायें उपलब्ध हैं।
परिधान और बेडिंग

एकेडमी में पहुँचने पर सभी कैडेट को जरूरी परिधान और इक्विपमेंट दिये जाते हैं। एकेडमी ज्वाइन करने के समय उन्हें निम्न वर्णित वस्तुएं लाना जरूरी होता है-

  • सफेद स्लीवलेस बनियान - 2
  • शॉर्ट ह्वाइट ड्रिल - 3
  • पूरे स्लीव के सफेद शर्ट - 2
  • ट्राउजर (सफेद) - 1
  • ट्राउजर (कोई भी सादा रंग) - 1
  • टाई - 1
  • चमड़े के काले जूते - 1 जोड़ी
  • कैनवास के जूते - 1 जोड़ी
ठहरने का स्थान

हर कैडेट को साजोसामान सहित एक केबिन दिया जाता है। भोजन और अन्य सेवायें (प्रकाश, पानी, साफ-सफाई और लॉन्ड्री) भी उपलब्ध करायी जाती हैं।

मनोरंजन
मनोरंजन
खेल टीवी/सिनेमा
हॉकी, बास्केटबॉल, तैराकी, वॉटर पोलो, टेनिस, क्रिकेट, राइडिंग, पोलो, स्क्वैश, फुटबाल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, वॉलीबाल, सेलिंग और क्रॉस कंट्री की सुविधायें उपलब्ध हैं। एकेडमी में एक सिनेमा हॉल है जहाँ हिन्दी और अंग्रेजी फिल्में दिखायी जाती हैं।
अधिकारियों के मेस

अधिकारियों और कैडेट्स के लिये अलग-अलग मेस उपलब्ध हैं।

नौकर

एकेडमी में रहने के दौरान कैडेट्स की देखभाल के लिये कैडेट अर्दली उपलब्ध कराये जाते हैं। अर्दली या निजी नौकर रखने की अनुमति नहीं है।

हथियार/ गोला-बारूद

ट्रेनीज को अपने साथ निजी हथियार/ गोला-बारूद लाने या रखने की अनुमति नहीं है।

जानवर/ पालतू जानवर

ट्रेनीज को अपने साथ जानवर/ पालतू जानवर रखने की अनुमति नहीं है।

होटल, क्लब और रेस्तरां

पुणे में बेहतरीन होटल, रेस्तरां और क्लब हैं।

यातायात

पुणे से खड़कवासला (जिनके बीच की दूरी लगभग 32 किलोमीटर है) के लिये नियमित तौर पर बस सेवा उपलब्ध है। टैक्सी और स्कूटर-रिक्शा भी किराये पर मिलते हैं।

चिकित्सा सुविधायें

एकेडमी के भीतर एक मिलिटरी हॉस्पिटल और एक डेंटल सेंटर स्थित है।

पुस्तकालय

एकेडमी में एक पुस्तकालय है जिसमें काफी संख्या तकनीकी, प्रोफेशनल, अन्य किताबें और पत्र-पत्रिकायें उपलब्ध हैं ताकि कैडेट ताजा हलचलों से अवगत होते रहें।

Back to Top