नौसेना परिचालन प्रदर्शन ने वैज़ाग वासियों को मंत्रमुग्ध किया

नौसेना परिचालन प्रदर्शन ने वैज़ाग वासियों को मंत्रमुग्ध किया

नौसेना दिवस के मौके पर, पूर्व नौसेना कमान द्वारा 04 दिसंबर 2018 को आरके बीच विशाखापत्तनम पर नौसेना 'परिचालन प्रदर्शन' आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना द्वारा देश विशाल समुद्री सीमाओं और अपतटीय संपत्तियों की रक्षा करने की बहुआयामी युद्ध क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, माननीय श्री एन चिनाराजप्पा मुख्य अतिथि और संसद सदस्य डॉ. के हरिबाबू सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केंद्र व राज्य प्रशासन के गणमान्य व्यक्ति , भारतीय नौसेना के अधिकारी, नौसैनिक और असैनिक और काफी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शन में गतिशील भा नौ पो रणवीर, सतपुरा, खंजर और कदमत पर हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग और उड़ान, यूएच3एच हेलीकॉप्टर की खोज व बचाव क्षमताओं, सरकते हुए मारकोस की टीम का प्रवेश, उसके बाद तट पर हमला और एक से अधिक लैंडिंग क्राफ्ट्स के उपयोग से नौसेना के जहाज़ों द्वारा तट पर जलस्थलचर लैंडिंग का आयोजन किया गया। इसके बाद मारकोस द्वारा कई तरह की युद्ध क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया जिसमें खोजी हेलीकॉप्टर द्वारा बचाव और नकली आयल रिग पर विस्फोटक चार्ज उड़ा कर गुपचुप तरीके से तोड़फोड़ के कार्य प्रदर्शित किए गए। ईएनसी और आईएएफ सु-30 के विमानों ने आसमान में विभिन्न प्रकार की रचनाओं के निर्माण द्वारा आकर्षक और शानदार उड़ानें भरी और उसके ठीक बाद हॉक एडवांस्ड जेट ट्रेनरों द्वारा बम वर्षा का भव्य प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के अंत में नौसेना के बैंड द्वारा 'बीटिंग रिट्रीट' समारोह आयोजित किया गया और पूर्वी बेड़े के पोतों द्वारा सिल्हूट को जगमगाया गया।

  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
Back to Top