भारत-फ्रांस संयुक्त नौसेना अभ्यास वरुण, बंदरगाह चरण
भारत-फ्रांस संयुक्त नौसेना अभ्यास वरुण, बंदरगाह चरण
भारत-फ्रांस संयुक्त नौसेना अभ्यास 'वरुण' के पहले भाग का आयोजन 01 से 10 मई 2019 तक गोवा में किया जा रहा है। बंदरगाह चरण के भाग के रूप में फ्रांसीसी नौसेना के कर्मचारियों ने परिचय हेतु भा नौ पो तरकश का दौरा किया जबकि भा नौ पो तरकश के चालक दल सदस्यों ने फ्रांसीसी परमाणु पनडुब्बी का दौरा किया। इसके अलावा, दोनों ओर से पनडुब्बी रोधी युद्ध विशेषज्ञों ने पेशेवर चर्चा करने और अनुभव साझा करने हेतु फ्रांसीसी युद्धपोतों पर मुलाकात की। भा नौ पोतों और फ्रांसीसी नौसेना के चालक दलों के बीच पोतों ने सौहार्द को बढ़ावा देने और दोस्ती के संबंधों का निर्माण करने के लिए दोस्ताना वॉलीबॉल मैच खेला गया।