स्वच्छ और हरित नौसेना

स्वच्छ और हरित नौसेना

नौसेना क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण के दर्शन को एकीकृत करने के और राष्ट्रीय ऊर्जा के अनुरूप पर्यावरण लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से पिछले साल विश्व पर्यावरण दिवस यानी 05 जून 14 को भारतीय नौसेना ने औपचारिक रूप से ‘हरित अभियान कार्यक्रम’ को अपनाया था। लघु, मध्यम और दीर्घकालिक लक्ष्यों के साथ एक व्यापक भारतीय नौसेना पर्यावरण संरक्षण रोडमैप (आईएनईसीआर) प्रक्षेपित किया गया है, जिसे इकाइयों/प्रतिष्ठानों द्वारा हासिल किया जायेगा।

ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा की देखभाल के उद्देश्य से पिछले वर्ष में लिए गए कुछ महत्वपूर्ण कदम निम्न हैं:-

  • निकट एकता शक्ति कारक प्राप्त करने के लिए बिजली कारक प्रबंधन के लिए संधारित्र बैंकों का उपयोग।
  • अपशिष्ट पुनःचक्रण की ओर जैव-गैस/गंदगी उपचार संयंत्रों की तैनाती।
  • 'स्वच्छ भारत अभियान' के हिस्से के रूप में वनीकरण और सफाई अभियान।
  • अक्षय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने पर काफी जोर देने के साथ जैव ईंधन का प्रयोग और मूल्यांकन।
  • औद्योगिक और गैर औद्योगिक श्रेणियों में सीएनएस रोलिंग ट्रॉफी को हरित पहल की ओर इकाई स्तर के कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित किया।
  • हरित पहल के तहत सम्पूर्ण नौसेना में कार्यान्वयन को समन्वय और निगरानी करने के लिए एनएचक्यू में हरित सेल बनाया गया।

पर्यावरण और पर्यावरण नीतियों के कार्यान्वयन के लिए दृढ़ता से ऊर्जा और पर्यावरण नीतियों के साथ, विश्व पर्यावरण दिवस 2015 पर भारतीय नौसेना ने प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर ऊर्जा/वस्तुओं की खपत में कमी के लिए नए लक्ष्य निर्धारित किए हैं। भारतीय नौसेना द्वारा हरित लक्ष्यों के निरंतर प्रयास पर्यावरण की स्थिरता और ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के राष्ट्रीय हितों को बढ़ावा देने में सहायता करेंगे, और इस मोर्चे पर पहलों को आईएफआर 2016 के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा।

Back to Top