कोटा किनाबालु, मलेशिया का भारतीय नौसेना पोतों का दौरा

कोटा किनाबालु, मलेशिया का भारतीय नौसेना पोतों का दौरा

दक्षिण पूर्वी एशिया और पश्चिमी प्रशांत में भारतीय नौसेना की विदेशी तैनाती के भाग के रूप में, भारतीय नौसेना के पोत सह्याद्री और किल्तन की 12 सितंबर 2019 को कोटा किनाबालु, मलेशिया में पोर्ट कॉल। ये पोत विशाखापत्तनम स्थित पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के नेतृत्व में नौसेना की पूर्वी नौसेना कमान का हिस्सा है। यह पोर्ट कॉल मलेशिया के साथ भारत के बढ़िया संबंधों का प्रतीक है।

पूर्वी बेड़े का नेतृत्व कर रहे फ्लैग ऑफिसर, रियर एडमिरल सूरज बेरी की कमान में संचालित भा नौ पोत सह्याद्री और किल्तन भारतीय नौसेना के स्वदेश में डिज़ाइन और निर्मित बहु-उद्देशीय पोत हैं। इन दोनों पोतों में विभिन्न प्रकार के हथियार और सेंसर लगे हुए हैं, और ये बहु-उद्देशीय हेलिकॉप्टरों को ले जाने में सक्षम हैं। ये पोत भारत की युद्धपोत निर्माण की क्षमताओं में आए परिवर्तन का प्रतीक हैं।

पोर्ट कॉल के दौरान, भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियन नौसेना समुद्र लक्ष्मण नामक द्विपक्षीय अभ्यास में भाग लेंगे। इस अभ्यास में बंदरगाह चरण शामिल किया जाएगा जिसमें पेशेवर बातचीत, आधिकारिक भेंट, सामाजिक मेलजोल, स्थानीय लोगों का दौरा और खेलकूद के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभ्यास के समुद्री चरण से दोनों नौसेनाएं सभी के लिए शांतिपूर्ण और सुरक्षित समुद्र सुनिश्चित करने वास्ते अपने बीच इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाने के लिए कौशल को सुधारने में सक्षम पाएगी।

भा नौ पोतों का यह दौरा दोनों देशों के बीच दोस्ती के मजबूत बंधन को और बेहतर बनाएगा और इस क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता में योगदान देगा।

  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
Back to Top