नौसेनाध्यक्ष, बांग्लादेश नौसेना द्वारा दक्षिणी नौसेना कमान का दौरा

10 दिसंबर 2019 को एडमिरल औरंगजेब चौधरी, नौसेनाध्यक्ष, बांग्लादेश नौसेना (सीएनएस, बीएन) ने अपनी पत्नी, तीन कर्मचारी अधिकारी, बांग्लादेश के रेजिडेंट डिफेंस अटैशे और इंडियन डिफेंस अटैशे ढाका के साथ कोच्चि का दौरा किया। सीएनएस, बीएन का स्वागत भा नौ पो गरुड़ में रियर एडमिरल आरजे नाडकर्णी, एवीएसएम, वीएसएम, कर्मचारी प्रमुख, दक्षिणी नौसेना कमांड द्वारा किया गया।

सीएनएस, बीएन ने उसी दिन वाइस एडमिरल एके चावला, एवीएसएम, एनएम, वीएसएम, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान के साथ बातचीत की। बातचीत के दौरान, दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की गई, इसमें विशेष रूप से प्रशिक्षण के क्षेत्र पर चर्चा हुई।

दौरे के दौरान, सीएनएस, बीएन ने भा नौ पो द्रोणाचार्य, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड, डाइविंग स्कूल, भा नौ पो तरंगिनी (नौकायन प्रशिक्षण पोत) और भा नौ पो गरुड़ में भारतीय नौसेना वायु स्कवॉड्रन 550 (डॉर्नियर स्कवॉड्रन) का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न भारतीय नौसेना इकाइयों में प्रशिक्षणरत बांग्लादेश के नौसेना अधिकारियों और नाविकों के साथ भी बातचीत की।

  • नौसेनाध्यक्ष, बांग्लादेश नौसेना द्वारा दक्षिणी नौसेना कमान का दौरा

Back to Top