महा-नेवी कनेक्ट 2020 त्रि-आयामी अभियान को मुंबई से दी गई हरी झंडी

महा-नेवी कनेक्ट 2020 त्रि-आयामी अभियान को मुंबई से दी गई हरी झंडी

भारत की समुद्री विरासत को बढ़ावा देने और महाराष्ट्र में तटीय समुदायों के बीच तटीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 05 जनवरी 2020 को नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई से भारतीय नौसेना द्वारा एक अभियान आरंभ किया गया। वाइस एडमिरल अजीत कुमार, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी, फ्लैग ऑफिसर कमान अध्यक्ष, पश्चिमी नौसेना कमान ने तीन अलग-अलग अक्षों पर नौसेना के 50 जवानों की नौकायन, दौड़ और साइकलिंग टीमों से युक्त त्रि-आयामी अभियान को हरी झंडी दी।

इस अभियान का दायरा महाराष्ट्र के सुदूर उत्तरी किले, अरनाला किले से शुरू होते हुए 555 किमी दूर महाराष्ट्र के सुदूर दक्षिणी किले, सिंधुदुर्ग तक फैला हुआ है। मार्ग में, यह टीमें कन्हौजी आंग्रे (खंडेरी), रेवडंडा, कोर्लाई, मुरुद-जंजीरा, रायगढ़, सुवर्णदुर्ग, जयगढ़, रत्नादुर्ग, पूर्णगढ़, विजयदुर्ग और देवगढ़ किलों से गुजरेंगी।

यह टीमें स्थानीय लोगों और छात्रों से बातचीत करने के लिए विभिन्न स्कूलों और स्थानीय प्रतिष्ठानों का दौरा भी करेंगी। इन मार्गों से गुजरते हुए, यह टीमें समुदायों से बातचीत करेंगी, स्थानीय लोगों, ख़ास कर मछुआरों, स्कूल और कॉलेज के छात्रों, एनसीसी और एनएसएस कैडेटों के बीच स्वच्छता अभियान और जागरूकता अभियान चलाएंगी।

  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
Back to Top