समारोह : महा-नेवी कनेक्ट 2020 का आरंभ

समारोह : महा-नेवी कनेक्ट 2020 का आरंभ

05 से 11 जनवरी, 2020 तक भारत की समुद्री विरासत को बढ़ावा देने और तटवर्ती महाराष्ट्र के समुदायों के बीच तटीय सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा अर्नाला किले, महाराष्ट्र का सबसे उत्तरी समुद्री किला से लेकर सिंधुदुर्ग किले, राज्य का सबसे दक्षिणी किले तक एक अभियान चलाया गया। 23 जनवरी, 2020 को भा नौ पो कुंजली, मुंबई में आयोजित समारोह में डायरेक्टर जनरल, नौसेना प्रोजेक्ट, मुंबई ने अभियान के भागीदारों और दल के कप्तानों का अभिनंदन किया। त्रि-आयामी अभियान में तीन अलग-अलग समूहों में 50 नौसेना कर्मियों को नौकायन, दौड़ और साइकलिंग दल को शामिल किया गया। छह दिनों में लगभग 70 स्थानों 10,000 से अधिक लोगों का दिल जीतते हुए, दलों ने स्कूली छात्रों, स्थानीय लोगों और मछुआरों के साथ सामुदायिक बातचीत और आउट-रीच कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें तटीय सुरक्षा और समुद्री विरासत के महत्व पर प्रकाश डाला गया। स्वच्छ भारत और फिट इंडिया अभियान का प्रचार करते हुए दलों ने रास्ते में अर्नाला, कन्होजी आंग्रे (खंडेरी), रेवडंडा, कोर्लाई, मुरुद-जंजीरा, रायगढ़, सुवर्णदुर्ग, जयगढ़, रत्नदुर्ग, पूर्णगढ़, विजयदुर्ग, देवगढ़ और सिंधुदुर्ग किलों का दौरा किया। इन तीनों समूहों के साथ-साथ स्थानीय लोगों द्वारा अभियान का स्वागत किया गया; जहां छात्रों, एनसीसी और एनएसएस कैडेटों ने नौसेना दलों के साथ सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नौसेना का लक्ष्य 2021 संस्करण में इस गतिविधि को व्यापक भागीदारी वाला वार्षिक कार्यक्रम बनाना है।

Back to Top