ऑपरेशन समुद्र सेतु - भा नौ पो शार्दूल ईरान से 233 भारतीय नागरिकों को वापस लाया

ऑपरेशन समुद्र सेतु - भा नौ पो शार्दूल ईरान से 233 भारतीय नागरिकों को वापस लाया

ऑपरेशन समद्र सेतु के लिए तैनात भा नौ पो शार्दुल ने 233 भारतीय नागरिकों के साथ पोरबंदर बंदरगाह में प्रवेश किया, जिन्हें पहले ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह से निकाला गया था।

वापस आए लोगों का स्वागत करने के लिए भारतीय नौसेना कर्मी, राज्य के अधिकारी और पुलिस मौजूद थी। बंदरगाह पर स्क्रीनिंग ज़ोन, सेनीटाइज़ेशन ज़ोन, एंबुलेंस और परिवहन के लिए बसों की उपलब्धता सहित सभी व्यवस्थाएं की गई थी।

वापस लाए गए लोगों को पोत से उतार कर जेटी में चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया और उसके बाद कस्टम मंज़ूरी और अन्य औपचारिकताएँ पूरी की गई। उसके बाद वापस लाए गए लोगों ने बसों पर सवार हो कर निर्धारित क्वारंटाइन ज़ोन की ओर प्रस्थान किया। इससे पहले प्रशासन को वापस लाए गए लोगों की ज़िला अनुसार जानकारी भेज दी गई थी।

ऑपरेशन समुद्र सेतु विदेशों से भारतीय नागरिकों की वापसी में मदद के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रयासों में भारतीय नौसेना का योगदान है। अभी तक भारतीय नौसेना पोत जलाश्व, मगर और शार्दूल द्वारा मालदीव (2188), श्रीलंका (686) और ईरान (233) से कुल 3107 भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है।

  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
Back to Top