मिशन सागर-II भा नो पो ऐरावत द्वारा इरिट्रिया को खाद्य सहायता

मिशन सागर-II भा नो पो ऐरावत द्वारा इरिट्रिया को खाद्य सहायता

चल रहे मानवीय मिशन 'सागर-II' को जारी रखते हुए भारतीय नौसेना पोत ऐरावत 6 नवंबर 2020 को इरिट्रिया के पोर्ट मसावा पहुंचा। भारत सरकार प्राकृतिक आपदाओं और कोविड -19 महामारी से उबरने के लिए विदेशी मित्र देशों को सहायता प्रदान कर रही है और इसी के अन्तर्गत भा नो पो ऐरावत इरिट्रिया के लोगों के लिए खाद्य सहायता ले जा रहा है।

मिशन सागर-II प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के सिद्धांत को दर्शाता है और हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में भारत की स्थिति को भारतीय नौसेना के साथ प्रमुख समुद्री एजेंसी और समुद्री क्षेत्र में पहले उत्तरदाता के रूप में दोहराता है। यह मिशन भारत द्वारा अपने समुद्री पड़ोसियों के साथ सामंजस्य के महत्व पर भी प्रकाश डालता है और मौजूदा जुड़ाव को और मजबूत करता है। भारतीय नौसेना रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय तथा भारत सरकार की अन्य एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय से इस मिशन को आगे बढ़ा रही है।

भा नो पो ऐरावत स्वदेश निर्मित है और 19 मई 2009 को कमीशन किया गया था। पोत की प्राथमिक भूमिका उभयचर संचालन है और यह मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियानों के लिए भी पूर्णतया अनुकूल है।

  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
Back to Top