आईएनए में 8वां वार्षिक 'दिल्ली श्रृंखला' सागर शक्ति वेबिनार

भारतीय नौसेना अकादमी द्वारा आयोजित 8वें वार्षिक 'दिल्ली श्रृंखला' सागर शक्ति वेबिनार को 11 और 12 अक्टूबर 21 को लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) के अध्ययन निदेशक और रणनीतिक अध्ययन कार्यक्रम के प्रमुख डॉ हर्ष वी पंत सहित कई प्रख्यात समुद्री विशेषज्ञों द्वारा वार्तालाप किया जाएगा। वेबिनार में डॉ शशि थरूर का आमंत्रण भाषण देने का भी कार्यक्रम है।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में हिंद महासागर क्षेत्र के समुद्री इतिहास के पूर्ण स्पेक्ट्रम को तीन उप-विषयों के तहत संबोधित किया जाएगा। उप-विषय 1 के तहत भारत और बाकी दुनिया के बीच शुरुआती समुद्री संबंधों को समाहित किया जाएगा, जो आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं और भारत के समुद्री संदर्भ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वेबिनार का उप-विषय 2, 15वीं से 19वीं शताब्दी तक भारत का समुद्री सफर और समुद्री क्षेत्र में भारतीय प्रभाव को बनाए रखने की आवश्यकता के संबंध में सीखे गए महत्वपूर्ण पाठ पर आधारित है। अंतिम उप-विषय, भारत की समुद्री यात्रा- ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता और उससे आगे तक, के सीखे गए सबक पर आधारित है। वेबिनार का समापन भारतीय नौसेना "दशकों (75 वर्ष) तक, पर एक पैनल चर्चा के साथ होगा।

  • https://indiannavy.nic.in/
Back to Top