जापान भारत समुद्री अभ्यास 2023 (जिमेक्स 23) का समापन

भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित जापान इंडिया मैरीटाइम एक्सरसाइज 2023 (जिमेक्स 23) के 7 वें. संस्करण का समापन बंगाल की खाड़ी में हुआ। जिसमें दोनों पक्षों ने पारंपरिक स्टीमपास्ट के साथ एक-दूसरे को विदाई दी। रियर एडमिरल गुरचरण सिंह, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग पूर्वी बेड़ा की कमान के तहत भारतीय नौसेना के जहाजों दिल्ली, कमोरता और शक्ति तथा रियर एडमिरल निशियामा ताकाहिरो, कमांडर एस्कॉर्ट फ्लोटिला वन की कमान के तहत जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जे.एम.एस.डी.एफ.) जहाज समीदरे ने छह दिवसीय अभ्यास में भाग लिया।

जिमेक्स 23 में दोनों नौसेनाओं द्वारा संयुक्त रूप से किए गए जटिल अभ्यास देखे गए। दोनों पक्षों ने समुद्री युद्ध के तीनों क्षेत्रों - सतह, उप सतह और वायु में उन्नत स्तर के अभ्यास किए। जहाजों और उनके महत्त्वपूर्ण हेलीकॉप्टरों के अलावा इस अभ्यास में लड़ाकू विमान, समुद्री गश्ती विमान और एक पनडुब्बी की भागीदारी भी देखी गई। जिमेक्स 23 की समाप्ति एक हाई नोट पर हुई जो सामान्य प्रक्रियाओं को पुनः मान्यता देता है तथा आई.एन. और जे.एम.एस.डी.एफ. के बीच अंतर-क्षमता को बढ़ाता है।

  • जापान भारत समुद्री अभ्यास 2023 (जिमेक्स 23) का समापन

Back to Top