भारतीय नौसेना - रॉयल नेवी ऑफ ओमान के स्टाफ वार्ता के 6वें संस्करण का आयोजन

भारत और ओमान के बीच समुद्री क्षेत्र में मौजूदा रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में, भारतीय नौसेना (आई.एन.) और रॉयल नेवी ऑफ ओमान (आर.एन.ओ.) के बीच 6वें संस्करण की स्टाफ वार्ता 04-05 जून 24 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।

आर.एन.ओ. के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कमोडोर जसीम मोहम्मद अली अल बलूशी, डी.जी. ऑप्स और प्लान्स ने किया। भारतीय नौसेना के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कमोडोर (एफ.सी.) मनमीत सिंह खुराना ने किया। नौसेना-से-नौसेना स्टाफ वार्ता की श्रृंखला दो ऐतिहासिक समुद्री पड़ोसियों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का प्रमाण है।

स्टाफ वार्ता के दौरान, दोनों पक्षों ने सामान्य समुद्री सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया, जिसके लिए समुद्र में बढ़ी हुई अंतर-संचालन की आवश्यकता होती है, और साथ ही परिचालन सहयोग, सूचना साझाकरण, समुद्री डोमेन जागरूकता, प्रशिक्षण, मौसम विज्ञान, हाइड्रोग्राफी और तकनीकी सहायता से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने आई.एफ.सी.-आई.ओ.आर., गुरुग्राम का भी दौरा किया और भारतीय नौसेना के उप नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती से मुलाकात की।

ओमान भारत के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक है और नियमित रूप से स्टाफ वार्ता का आयोजन नौसेना सहयोग में लाभों को मजबूत करने और दोनों नौसेनाओं के बीच मौजूदा साझेदारी को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

  • भारतीय नौसेना - रॉयल नेवी ऑफ ओमान के स्टाफ वार्ता के  6वें संस्करण का आयोजन
  • भारतीय नौसेना - रॉयल नेवी ऑफ ओमान के स्टाफ वार्ता के  6वें संस्करण का आयोजन
  • भारतीय नौसेना - रॉयल नेवी ऑफ ओमान के स्टाफ वार्ता के  6वें संस्करण का आयोजन
  • भारतीय नौसेना - रॉयल नेवी ऑफ ओमान के स्टाफ वार्ता के  6वें संस्करण का आयोजन
Back to Top