भा.नौ.पो. शिवालिक रिम ऑफ द पैसिफिक एक्सरसाइज (आर.आई.एम.पी.ए.सी.) – 24 में भाग लेने के लिए पर्ल हार्बर पहुंचा

दक्षिण चीन सागर और उत्तर प्रशांत महासागर में मिशन तैनात भारतीय बहुउद्देश्यीय स्टील्थ फ्रिगेट भा.नौ.पो. शिवालिक, हवाई के पर्ल हार्बर में रिम ऑफ द पैसिफिक (आर.आई.एम.पी.ए.सी.) अभ्यास में भाग लेने के लिए पहुंचा, जो विश्व का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास है। भा.नौ.पो. शिवालिक जे.आई.एम.ई.एक्स. 24, भारत और जापान के बीच एक द्विपक्षीय अभ्यास पूरा करने के बाद गुरुवार को पर्ल हार्बर में प्रवेश किया।

27 जून से 07 जुलाई 2024 तक के अभ्यास के बंदरगाह चरण में कई संगोष्ठियों, अभ्यास योजना चर्चाओं, खेल प्रतियोगिताओं और परस्पर डेक यात्राओं में भागीदारी देखी जाएगी। आर.आई.एम.पी.ए.सी. – 24 का समुद्री चरण तीन उप-चरणों में विभाजित होगा, जिसमें पहले दो उप-चरणों के दौरान जहाज बुनियादी और उन्नत स्तर के एकीकरण अभ्यास करेंगे। कार्यक्रम का समापन एक थिएटर स्तर के बड़े बल सामरिक अभ्यास के साथ होगा। इस अभ्यास में एक एयरक्राफ्ट कैरियर बैटल ग्रुप, पनडुब्बियों, समुद्री टोही विमान, मानव रहित हवाई वाहन, दूर से संचालित सतही जहाज और बहुराष्ट्रीय नौसेनाओं के विशेष बलों के साथ संयुक्त संचालन सहित उभयचर बल लैंडिंग ऑपरेशन शामिल होंगे।

आर.आई.एम.पी.ए.सी.-24, छह सप्ताह के गहन ऑपरेशनों और प्रशिक्षण में फैला हुआ है, जिसका उद्देश्य मित्र विदेशी देशों की नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन और विश्वास को बढ़ाना है। अमेरिकी नौसेना द्वारा नेतृत्व किया गया, लगभग 29 देश वर्तमान संस्करण के बहुआयामी अभ्यास में भाग ले रहे हैं। दुनिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय समुद्री अभ्यास, आर.आई.एम.पी.ए.सी.-24, समुद्री मार्गों की सुरक्षा और विश्व के महासागरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिभागियों के बीच सहयोगी संबंधों को बढ़ावा देने और बनाए रखने का एक अनूठा प्रशिक्षण अवसर प्रदान करता है।

भारतीय तट से 9000 समुद्री मील दूर आर.आई.एम.पी.ए.सी.-24 में भा.नौ.पो. शिवालिक की भागीदारी भारतीय नौसेना की विश्व के किसी भी हिस्से में संचालन करने की क्षमता का प्रमाण है।

भा.नौ.पो. शिवालिक एक स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित 6000 टन गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट है।

  • भा.नौ.पो. शिवालिक रिम ऑफ द पैसिफिक एक्सरसाइज (आर.आई.एम.पी.ए.सी.) – 24 में  भाग लेने के लिए पर्ल हार्बर पहुंचा
  • भा.नौ.पो. शिवालिक रिम ऑफ द पैसिफिक एक्सरसाइज (आर.आई.एम.पी.ए.सी.) – 24 में  भाग लेने के लिए पर्ल हार्बर पहुंचा
  • भा.नौ.पो. शिवालिक रिम ऑफ द पैसिफिक एक्सरसाइज (आर.आई.एम.पी.ए.सी.) – 24 में  भाग लेने के लिए पर्ल हार्बर पहुंचा
  • भा.नौ.पो. शिवालिक रिम ऑफ द पैसिफिक एक्सरसाइज (आर.आई.एम.पी.ए.सी.) – 24 में  भाग लेने के लिए पर्ल हार्बर पहुंचा
Back to Top