भा नौ पो शिवाजी (इंजीनियरिंग प्रशिक्षण संस्थान)
संस्थान का नाम, स्थिति, पता और नजदीकी रेलवे स्टेशन
नाम | स्थिति | पता | फैक्स | फोन | रेलवे स्टेशन |
---|---|---|---|---|---|
भा नौ पो शिवाजी
|
लोनावला कस्बे से आठ किमी दूर | भा नौ पो शिवाजी, लोनावला 410 402, जिला- पुणे, महाराष्ट्र। | (02114) 284701 | (02114) 284861 - 67 | लोनावला |
जलवायु और उन्नतांश (एल्टिट्यूड)
उन्नतांश | जलवायु | मानसून | वार्षिक वर्षा |
---|---|---|---|
समुद्र स्तर से तकरीबन 700 मीटर की ऊँचाई पर। | अक्टूबर से लेकर मई तक सूखा और सुहावना मौसम। | जून से लेकर सितंबर तक भारी मानसून। | तकरीबन 500 सेंटीमीटर। |
पहुँचने के साधन
सड़क | रेल | वायु मार्ग |
---|---|---|
मुंबई और पुणे से सीधे जुड़ा हुआ। | मुंबई और पुणे से सीधे जुड़ा हुआ। | पुणे (जो लोनावला से 65 किमी दूर है) से घरेलू सेवाएं उपलब्ध और मुंबई (जो लोनावला से 120 किमी दूर है) से अंतरराष्ट्रीय सेवाएं उपलब्ध। |
परिधान और बेडिंग
परिधान | बेडिंग |
---|---|
साल के अधिकांश समय उष्णकटिबंधीय मौसम के कपड़े पहने जाते हैं। हालांकि दिसंबर से फरवरी के बीच एक मोटा पुलोवर काफी उपयोगी होता है। मानसून के दौरान रेनकोट जरूरी है। | रेनीज को अपनी खुद की बेडिंग, कंबल, मच्छरदानी, बेड शीट और तकिया रखनी होती है। इन्हें स्थानीय बाजार में खरीदा भी जा सकता है। |
ठहरने का स्थान
अधिकारी और कैडेट | नौसैनिक |
---|---|
ये अधिकारियों के मेस और कैडेट्स के मेस में रहते हैं। | नौसैनिकों को उनकी रैंक के अनुरूप केबिन या डारमेट्री दी जाती है। |
नौकर
मेस में रहने वाले अधिकारियों/ कैडेट को मदद के लिये नौकर उपलब्ध कराये जाते हैं।
मनोरंजन
स्विमिंग पूल | खेल |
---|---|
संस्थान में एक स्विमिंग पूल है। | संस्थान में इनडोर/ आउटडोर खेलों की सुविधा उपलब्ध है। |
हथियार/ गोला-बारूद
ट्रेनीज को अपने साथ निजी हथियार/ गोला-बारूद लाने या रखने की अनुमति नहीं है।
जानवर/ पालतू जानवर
ट्रेनीज को अपने साथ जानवर/ पालतू जानवर रखने की अनुमति नहीं है।
बैंकिंग और अन्य सुविधाएँ
बैंकिंग | पोस्टल | टेलीफोन |
---|---|---|
यहाँ पर भारतीय स्टेट बैंक का एक्सटेंशन काउन्टर है। | संस्थान के भीतर एक पोस्ट ऑफिस है। | संस्थान के भीतर एसटीडी/ आईएसडी बूथ है। |
होटल और रेस्तरां
लोनावला में काफी संख्या में होटल और रेस्तरां मौजूद हैं।
यातायात
सार्वजनिक यातायात के लिये बस और टैक्सी उपलब्ध हैं।
चिकित्सा सुविधायें
आंतरिक | वाह्य |
---|---|
संस्थान के भीतर एक रोगी-कक्ष है। | आईएनएस शिवाजी के भीतर नैवेल हॉस्पिटल आईएनएचएस कस्तूरी स्थित है। |
बच्चों के लिये विद्यालय
आंतरिक | वाह्य |
---|---|
संस्थान के भीतर एक नैवेल केजी स्कूल है। | अंग्रेजी माध्यम के कई विद्यालय नजदीक ही स्थित हैं। |
पुस्तकालय
नैवेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और सेंटर फॉर मैरीन इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी में अच्छी संख्या में पुस्तकों वाले पुस्तकालयों की व्यवस्था है।
पाठ्येतर गतिविधियाँ
संस्थान के भीतर कई हॉबी क्लब हैं। यहाँ हैंड ग्लाइडिंग, सेलिंग और रॉक क्लाइंबिंग की सुविधाएं उपलब्ध हैं।