आर.ए.ए.एफ़. पी8ए का गोवा का दौरा

06 जून 2022 को रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स (आर.ए.ए.एफ़.) के पी8ए विमान का गोवा में आगमन हुआ जिसके बाद वह 07-09 जून 2022 तक भारतीय नौसेना (भा.नौ.) के पी8आई के साथ समन्वित संचालन में भाग लेगा।

भा.नौ.पो. हँस, गोवा में पी8आई स्क्वाड्रन आई.एन.ए.एस. 316 द्वारा आर.ए.ए.एफ़. पी8ए विमान से बातचीत और उसकी मेजबानी करेगी। योजना मुताबिक आर.ए.ए.एफ़. प8ए और भा.नौ. पी8आई विमान 07 से 09 जून 2022 तक समन्वित संचालन करेंगे जिसमें पनडुब्बी रोधी युद्ध और सतह की निगरानी का काम शामिल होगा।

इससे पहले, भा.नौ. के पी8आई विमान ने अप्रैल 2022 में डार्विन, ऑस्ट्रेलिया से संचालन करते हुए उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में आर.ए.ए.एफ़. पी8ए के साथ समन्वित संचालन किया था। भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई पी8 विमान मालाबार और ऑसींडेक्स जैसे विभिन्न द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यासों के तहत नियमित रूप से समन्वित संचालन करते रहते हैं।

  • आर.ए.ए.एफ़. पी8ए का गोवा का दौरा
Back to Top