इंडिया गेट पर भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी जी. 20 थिंक का अंतर्राष्ट्रीय फाइनल 23 नवंबर 23 को

भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी थिंक इस वर्ष भारत के प्रतिष्ठित जी.20 की अध्यक्षता संभालने के साथ 'आजादी का अमृत काल' के उपलक्ष्य में वैश्विक स्तर पर पहचानी गई। इस प्रकार, उचित रूप से प्रश्नोत्तरी में एक राष्ट्रीय और एक अंतर्राष्ट्रीय दौर शामिल करते हुए इसे जी. 20 थिंक के रूप में पुन: परिकल्पित किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय फ़ाइनल अब 23 नवंबर 2023 को प्रतिष्ठित इंडिया गेट पर आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय दौर- जी.-20 के राष्ट्रीय दौर में 11741 स्कूलों ने भाग लिया, जहां कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों ने दो ऑनलाइन एलिमिनेशन राउंड, एक ऑनलाइन क्वार्टर फाइनल और एक टाई ब्रेकर में अपनी प्रतिभा का मिलान किया, जिससे 16 सेमीफाइनलिस्ट की पहचान हुई, जो राष्ट्रीय सेमीफाइनल और फाइनल के लिए मुंबई में जुटे, जो 17-18 नवंबर 2023 को क्रमशः एन.सी.पी.ए. सभागार और गेटवे ऑफ इंडिया में आयोजित किए गए। यह प्रतियोगिता बहुत मुश्किल थी, जिसमें डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल गुरुग्राम विजेता बनकर उभरा, जिसे अंतर्राष्ट्रीय दौर में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए टीम भारत के रूप में चुना गया।

अंतर्राष्ट्रीय दौर-  जी.20 थिंक के अंतरराष्ट्रीय संस्करण की योजना सभी जी.20+9 देशों की टीमों के साथ बनाई गई। इस प्रस्ताव को जी.20 सचिवालय से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसने सभी देशों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप निम्नलिखित 23 अंतर्राष्ट्रीय टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण किया।

        अर्जेंटीना

   ऑस्ट्रेलिया

  बांग्लादेश

  ब्राजील

.यू.(2 टीमें)

          फ्रांस

      जर्मनी

इंडोनेशिया

  इटली

    जापान

         मॉरीशस

    मेक्सिको

  नीदरलैंड

नाइजीरिया

ओमान

रिपब्लिक ऑफ कोरिया

     रूस

सऊदी अरब

  सिंगापुर

दक्षिण अफ्रीका

         यू.एस.

यूनाइटेड किंगडम

21 नवंबर 2023 को सुषमा स्वराज भवन में 23 अंतरराष्ट्रीय टीमों के मध्य 3 सेमीफाइनल और वाइल्ड कार्ड राउंड मैच हुए, जिसमें से शीर्ष आठ टीमों ने अंतर्राष्ट्रीय फाइनल में प्रवेश किया। अंतर्राष्ट्रीय सेमीफाइनल को श्री. अमिताभ कांत (शेरपा जी..20), नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार, एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. की अध्यक्ष श्रीमती कला हरि कुमार और कार्मिक प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

विभिन्न स्थानीय स्कूलों के छात्रों, नौसेना कर्मियों, सरकारी अधिकारियों और नागरिक समाज तथा विदेशी राजनयिकों के विविध प्रकार के दर्शकों ने क्विज मास्टर वेंकटेश श्रीनिवासन द्वारा संचालित एक मनोरम सेमीफाइनल को देखा।

23 समान रूप से संतुलित टीमों के बीच सेमीफाइनल में शीर्ष 8 टीम आगे आएंगी, जो प्रतिष्ठित इंडिया गेट पर अंतर्राष्ट्रीय फाइनल के लिए टीम भारत से जुड़ेंगी। इंडिया गेट पर 23 नवंबर को केंद्र स्तर पर आने वाली टीमें इस प्रकार हैं:-

ऑस्ट्रेलिया

भारत

ब्राजील

यूरोपीय संघ

जर्मनी

इटली

नीदरलैंड

सऊदी अरब

सिंगापुर

इस कार्यक्रम में दुनिया भर के युवा और प्रतिभाशाली लोगों की भागीदारी देखी गई और इसने हमारे जी. 20 भागीदारों के साथ मित्रता के सेतु को मजबूत करने में योगदान दिया है। प्रतिभागियों को रुचि के विभिन्न स्थलों के भ्रमण के माध्यम से हमारी समृद्ध विरासत और संस्कृति के बारे में जानकारी भी दी जा रही है। जी.20 सचिवालय ने विदेशी मिशनों तक पहुंचने में सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और राष्ट्रीय राजधानी में अपने प्रवास के दौरान सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के लिए सांस्कृतिक अनुभव को व्यवस्थित करने और निष्पादित करने में भी मदद की है।

23 नवंबर, 2023 को शाम के समय आयोजित होने वाला ग्रैंड फिनाले बौद्धिक आदान-प्रदान और प्रतिस्पर्धा के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करेगा। जैसा कि भारत 1 दिसंबर 2023 को ब्राजील को जी.-20 बैटन सौंपेगा, जी.-20 थिंक दिसंबर 22 से आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का समापन होगा। यह जी.-20 में भारत के अध्यक्ष पद के लिए एक उल्लेखनीय समापन के रूप में काम करेगा, जिसने वैश्विक स्तर पर कई अनूठी उपलब्धियों को देखा।

  • इंडिया गेट पर भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी जी. 20 थिंक का अंतर्राष्ट्रीय फाइनल 23 नवंबर 23 को

Back to Top