इटली ने भारतीय नौसेना अकादमी में आयोजित एडमिरल कप 2023 जीता

‘एडमिरल कप’ सेलिंग रेगाटा का 12वां संस्करण भारतीय नौसेना अकादमी (आई.एन.ए.), एझिमाला में एट्टीकुलम बीच में एक शानदार समापन समारोह के साथ 8 दिसंबर 2023 को संपन्न हुआ। टीम इटली, जिसका प्रतिनिधित्व मिडशिपमैन अवेलोन एंटोनियो और मिडशिपमैन क्रेटी कार्लो लियोनार्डो ने किया, ने एडमिरल कप 23 जीता। मिडशिपमैन पी.पी.के. रेड्डी और कैडेट जी.वाई. रेड्डी के प्रतिनिधित्व वाली टीम इंडिया उपविजेता और टीम यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी, जिसमें यूनाइटेड किंगडम के अधिकारी कैडेट लुसी बेल और मिडशिपमैन एरॉन मिडलटन और जर्मनी के कैडेट बेकमैन कार्ल और कैडेट हिंज एंटोन द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया, ने तीसरा स्थान साझा किया। रूस के नाविक गोरकुनोव पेट्र पुरुष वर्ग में व्यक्तिगत स्थिति में पहले स्थान पर रहे, इसके बाद इटली के मिडशिपमैन अवेलोन एंटोनियो और भारत के मिडशिपमैन पी.पी.के. रेड्डी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। ब्रिटेन की अधिकारी कैडेट लू.सी. बेल महिलाओं की श्रेणी में व्यक्तिगत स्थिति में पहले स्थान पर रही, इसके बाद इंडोनेशिया की कैडेट सांगला एल्मा सल्सादिला और भारत की कैडेट झांवी सिंह क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि वाइस एडमिरल पुनीत के बहल, कमांडेंट, आई.एन.ए. ने विजेताओं को ‘एडमिरल कप’, रनर अप ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए। एडमिरल कप में 5 से 8 दिसंबर 2023 तक निर्धारित दौड़ कार्यक्रमों के दौरान लेजर रेडियल्स नौकाओं में प्रतिस्पर्धी नौकायन दौड़ देखी गई। 8 महिला प्रतिभागियों सहित 43 प्रतिभागियों ने दौड़ के पिछले चार दिनों तक अपनी नौकाओं की पूरी ताकत लगाकर हवा और मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लेजर रेडियल्स में अपने नौकायन कौशल को प्रदर्शित किया। 2010 में अपनी स्थापना के बाद से यह आयोजन बहुत लोकप्रिय हुआ है। एडमिरल कप सेलिंग रेगाटा 2023 के इस संस्करण में भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला की भारतीय टीमों और 20 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। पिछले पांच दिनों के दौरान, मेहमान विदेशी टीमें और उनके साथ के अधिकारी प्रतिस्पर्धी दौड़ के अलावा विभिन्न गतिविधियों में संलग्न हुए, जिसमें भारतीय नौसेना अकादमी में स्थित प्रशिक्षण और खेल सुविधाओं का दौरा, माउंट दिल्ली तक फिटनेस ट्रेक और भारत की समृद्ध परंपराओं, भाषाओं, संस्कृति, नृत्य और कला के रूपों को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक पैकेज शामिल थे। इस कार्यक्रम का समापन 8 दिसंबर 2023 शाम को एट्टीकुलम बीच, भारतीय नौसेना अकादमी (आई.एन.ए.), एझीमाला में आयोजित समापन समारोह के साथ हुआ।

  • इटली ने भारतीय नौसेना अकादमी में आयोजित एडमिरल कप 2023 जीता

Back to Top