ए.आई.एन.एस.सी. 2023: अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर ने भा.नौ.पो. शिवाजी, लोनावाला में एन.सी.सी. के नौसेना विंग कैडेटों की उत्कृष्टता को प्रदर्शित किया

अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर 2023 (ए.आई.एन.एस.सी. 2023) को प्रतिष्ठित नौसेना बेस भा.नौ.पो. शिवाजी, लोनावला में पूर्ण हुआ, जिसमें देश भर के 17 निदेशालयों के सर्वश्रेष्ठ भारतीय युवा कैडेटों के बीच वार्षिक 10 दिवसीय प्रतियोगिता समाप्त हो गई। इस बार ए.आई.एन.एस.सी. का आयोजन एन.सी.सी. के महाराष्ट्र निदेशालय के तत्वावधान में किया गया है।  

एन.सी.सी. के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, ए.वी.एस.एम., वी.एस.एम. ने अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए कहा, "हमें भा.नौ.पो. शिवाजी में ए.आई.एन.एस.सी. 2023 के दौरान कैडेटों की उपलब्धि पर गर्व है। यह आयोजन न केवल हमारे युवा कैडेटों की अविश्वसनीय प्रतिभा को उजागर करता है, बल्कि प्रतिभागियों के बीच दल भावना को भी मजबूत करता है। इस शिविर के लिए मुख्यालय, दक्षिणी नौसेना कमान और भा.नौ.पो. शिवाजी द्वारा प्रदान की गई सहायता और संसाधन राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी सच्ची प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब हैं।" इस वर्ष की प्रतियोगिताओं में कैडेटों को शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौती देने वाली गतिविधियां शामिल थी, जिसमें प्रतियोगिताएं, अभ्यास और कार्यशालाओं की एक श्रृंखला शामिल थी, जो उनके नेतृत्व कौशल को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई थी। इस साल होने वाले इस टूर्नामेंट को महाराष्ट्र डी.टी.ई. ने जीता और ए.पी. तथा तेलंगाना डी.टी.ई. रनर अप रहे।

  • ए.आई.एन.एस.सी. 2023: अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर ने भा.नौ.पो. शिवाजी, लोनावाला में एन.सी.सी. के नौसेना विंग कैडेटों की उत्कृष्टता को प्रदर्शित किया

Back to Top