एन.ए.डी. (करंजा) के लिए मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में 28 दिसंबर 23 को 8 x मिसाइल सह गोला-बारूद (एम.सी.ए.) बार्ज परियोजना के मिसाइल सह गोला-बारूद (एम.सी.ए.) का चौथा बार्ज, एल.एस.ए.एम. 10 (यार्ड 78) शामिल

भारतीय नौसेना के लिए एम.एस.एम.ई. शिपयार्ड, मैसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापट्टनम द्वारा निर्मित 8 x मिसाइल सह गोला बारूद बार्ज के चौथे बार्ज मिसाइल सह गोला बारूद बार्ज, एल.एस.ए.एम. 10 को 28 दिसंबर 23 को एन.ए.डी. (करंजा) के लिए मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में शामिल किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता कमोडोर एम.वी. राज कृष्णा, सी.ओ.वाई. (एम.बी.आई.) ने की।

19 फरवरी 21 को रक्षा मंत्रालय और मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापट्टनम के बीच 8 x मिसाइल सह गोला बारूद बार्ज के निर्माण के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे। इन नौकाओं को शामिल करने से जेटी और बाहरी बंदरगाहों दोनों में आई.एन. जहाजों को सामग्री/गोला-बारूद के परिवहन, लदान और उतरान की सुविधा प्रदान करके आई.एन. की ऑपरेशनल प्रतिबद्धताओं को गति मिलेगी।

इन बार्ज का स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्माण इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आई.आर.एस.) के प्रासंगिक नौसेना नियमों और विनियमन के तहत किया जाता है। डिजाइन चरण के दौरान बार्ज का मॉडल परीक्षण नौसेना विज्ञान और तकनीकी प्रयोगशाला (एन.एस.टी.एल.), विशाखापट्टनम में किया गया था। ये बार्ज भारत सरकार (जी.ओ.आई.) की मेक इन इंडिया पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

  • एन.ए.डी. (करंजा) के लिए मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में 28 दिसंबर 23 को 8 x मिसाइल सह गोला-बारूद (एम.सी.ए.) बार्ज परियोजना के मिसाइल सह गोला-बारूद (एम.सी.ए.) का चौथा बार्ज, एल.एस.ए.एम. 10 (यार्ड 78) शामिल

Back to Top