ऑपरेशन संकल्प

ऑपरेशन संकल्प

जून 2019 को ओमान की खाड़ी में मर्चेंट जहाज़ों पर हुए हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में ख़राब होती सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, भारतीय नौसेना ने स्ट्रेट ऑफ होरमज़ से गुजरने वाले भारतीय ध्वज धारक पोतों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 19 जून 2019 को खाड़ी क्षेत्र में ऑपरेशन संकल्प नामक समुद्री सुरक्षा कार्य शुरू किए।

भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और विमानों को मौजूदगी स्थापित करने, भारतीय व्यापारियों को आश्वासन की भावना प्रदान करने, वर्तमान परिस्थिति का निरीक्षण करने और किसी भी उभरते संकट का जवाब देने के लिए तैनात किया गया था। एक युद्धपोत वर्तमान में ऑपरेशन संकल्प के लिए तैनात किया गया है।

रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, शिपिंग मंत्रालय, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय और डीजी, शिपिंग सहित सभी हितधारकों के करीबी सहयोग से इस ऑपरेशन को आगे बढ़ाया जा रहा है। खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा से जुड़ी उभरती परिस्थिति की समीक्षा करने के लिए नियमित रूप से मंत्रालयों की बैठकें आयोजित की गई हैं।

भारतीय नौसेना लगातार खाड़ी क्षेत्र में परिस्थिति की निगरानी कर रही है और इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बनाए हुए है जिससे कि हमारे समुद्र जनित व्यापार की सुरक्षा और इस क्षेत्र के जरिए गुजरने वाले भारतीय ध्वज धारक व्यापारी जहाज़ों की हिफाजत सुनिश्चित की जा सके। भारतीय नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के प्रति वचनबद्ध है।

Back to Top