कर्टन रेजर गोवा समुद्री सम्मेलन (जी.एम.सी.) - 2023

गोवा समुद्री सम्मेलन (जी.एम.सी.)-2023 का 4 वां संस्करण  भारतीय नौसेना द्वारा नेवल वार कॉलेज, गोवा के तत्वावधान में 29 से 31 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है।  जी.एम.सी. भारतीय नौसेना की आउटरीच पहल है जो समुद्री सुरक्षा के प्रैक्टिशनर और शिक्षाविदों के सामूहिक ज्ञान का उपयोग परिणामोन्मुख समुद्री विचार प्राप्त करने की दिशा में करने के लिए एक बहुराष्ट्रीय मंच प्रदान करती है। द्विवार्षिक आयोजन के पिछले संस्करण 2017, 2019 और 2021 में आयोजित किए गए थे और यह समकालीन और भविष्य की समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए नौसेना / समुद्री एजेंसियों के प्रमुखों द्वारा विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करता है, साथ ही साथ भागीदार समुद्री एजेंसियों के बीच अंतर-संचालन को बढ़ाने के लिए सहयोगी रणनीति पेश करता है।

जी.एम.सी. के इस वर्ष के संस्करण का विषय "मैरीटाइम सिक्योरिटी इन द इंडियन ओसियन रीजन: कन्वर्टिंग कॉमन मैरीटाइम प्रायोरिटीज इंटू कॉलेबोरेटिव मिटिगेटिंग फ्रेमवर्क्स" है, जिसे हिंद महासागर क्षेत्र (आई.ओ.आर.) में समुद्री सुरक्षा प्राप्त करने की दिशा में समुद्री क्षेत्र में 'सहक्रियात्मक और सहयोगी प्रयासों' की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्राप्त किया गया है। जी.एम.सी.-23 में, भारतीय नौसेना के नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार बांग्लादेश, कोमोरोस, इंडोनेशिया, मेडागास्कर, मलेशिया, मॉरीशस, म्यांमार, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड सहित 12 हिंद महासागर के समुद्री क्षेत्रों  के प्रमुखों/समुद्री बलों के प्रमुखों/वरिष्ठ प्रतिनिधियों की मेजबानी करेंगे। माननीय रक्षा मंत्री, श्री. राजनाथ सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहमति व्यक्त की है और वह जी.एम.सी. -23 का मुख्य भाषण देंगे।

इस सम्मेलन के प्रतिभागियों को चार सत्रों के दौरान प्रख्यात वक्ताओं और विषय विशेषज्ञों के साथ बातचीत से लाभ होगा जिनमें फोकस होगा

  • आई.ओ.आर. में समुद्री सुरक्षा प्राप्त करने के लिए नियामक और कानूनी ढांचे में कमी की पहचान करना
  • समुद्री खतरों और चुनौतियों में सामूहिक कमी के लिए जी.एम.सी. देशों के लिए एक सामान्य बहुपक्षीय समुद्री रणनीति और ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल तैयार करना
  • सामूहिक समुद्री क्षमताओं के सृजन के लिए आई.ओ.आर. में मौजूदा बहुपक्षीय संगठनों के माध्यम से गतिविधियों का लाभ उठाना।
  • आई.ओ.आर. में उत्कृष्टता केंद्र के साथ सहयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की पहचान और स्थापना

सम्मेलन के हिस्से के रूप में, गणमान्य व्यक्तियों को "मेक इन इंडिया प्रदर्शनी" में भारत के स्वदेशी जहाज निर्माण उद्योग को देखने का अवसर दिया जाएगा और वे स्वदेशी युद्धपोतों के साथ-साथ डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल (डी.एस.आर.वी.) की क्षमताओं के भी गवाह बनेंगे।

अपने चौथे पुनरावृत्ति में, गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव आई.ओ.आर. में क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों के क्षेत्रीय समाधान खोजने के लिए प्रयास कर रहा है, और सामान्य समुद्री प्राथमिकताओं को सहयोगात्मक शमन ढांचे में परिवर्तित करके एक 'परिणाम-उन्मुख' मंच बनने की अपनी खोज को पूर्ण करता है।  

  • कर्टन रेजर गोवा समुद्री सम्मेलन (जी.एम.सी.) - 2023
Back to Top