कवरत्ती में पहली लक्षद्वीप नौसेना मिनी मैराथन का आयोजन

कवरत्ती में पहली लक्षद्वीप नौसेना मिनी मैराथन का आयोजन

नौसेना सप्ताह समारोह - 2019 के उपरांत 29 दिसंबर 2019 को लक्षद्वीप संघ शासित क्षेत्र की राजधानी कवरत्ती में नौसेना प्रतिष्ठान, भा नौ पो द्वीपरक्षक द्वारा पहली लक्षद्वीप नौसेना मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस मिनी मैराथन में लक्षद्वीप द्वीपसमूह के 200 से अधिक युवाओं और इस द्वीपसमूह में स्थित नौसेना की विभिन्न टुकड़ियों के जवानों ने भाग लिया

इस मिनी मैराथन को हरी झंडी कमांडर सौवीर रंजन दास, नौसेना प्रभारी अधिकारी (लक्षद्वीप) ने दी थी। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी पूरे जोश से भाग लिया जो 24-29 दिसंबर 2019 को कवरत्ती में एक शिविर में भाग ले रहे थे।

भा नौ पो द्वीपरक्षक के सीमैन, कान्हा बाघेल, डाइविंग स्कूल (कोच्चि) के सीमैन, पंकज और किल्तन आइलैंड के श्री मोहम्मद राशिद ने इस मैराथन में 38 मिनट, 38 मिनट 2 सेकंड और 38 मिनट 5 सेकंड के समय के साथ क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। मैराथन समाप्त करने वाली पहली दस लड़कियों को भी इस दौड़ में भाग लेने के लिए विशेष पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार समारोह के दौरान नौसेना प्रभारी अधिकारी द्वारा प्रदान किए गए जिसका आयोजन जिला पंचायत मुख्यालय, कवरत्ती में किया गया।

  • कवरत्ती में पहली लक्षद्वीप नौसेना मिनी मैराथन का आयोजन

Back to Top