केरल, माहे और लक्षद्वीप द्वीप समूहों के तटों से आयोजित "सागर कवच" अभ्यास

केरल, माहे और लक्षद्वीप द्वीप समूहों के तटों से आयोजित "सागर कवच" अभ्यास

समुद्र से उत्पन्न होने वाले असीमित खतरे से निपटने के लिए सभी एजेंसियों की तैयारी का आकलन करने हेतु, 24 से 26 अप्रैल तक दो दिवसीय सुरक्षा अभ्यास 'सागर कवच' का आयोजन केरल, माहे और लक्षद्वीप द्वीप समूहों के तट से किया गया। भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल, तटीय पुलिस और अन्य तटीय सुरक्षा एजेंसियों के 80 से भी अधिक जहाज़ों ने इस अभ्यास में भाग लिया और समुद्र तट की चौबीसों घंटे गश्त की। दुश्मन का पता लगाने के लिए हवाई जहाज़ द्वारा तटीय पानी की व्यापक हवाई निगरानी भी की गई।

केरल, माहे और लक्षद्वीप द्वीप समूहों के तटों से आयोजित सागर कवच अभ्यास

वाइस एडमिरल एआर कर्वे, पीवीएसएम, एवीएसएम, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान, जो कि कमांडर-इन-चीफ, तटीय रक्षा भी हैं, उन्होंने संयुक्त संचालन केंद्र, कोच्चि में 25 अप्रैल 2018 को सभी संबंधित हितधारकों के साथ इस अभ्यास की प्रगति की समीक्षा की। भाग लेने वाली एजेंसियों के प्रतिनिधि अर्थात, भारतीय तटरक्षक बल, तटीय पुलिस, तटीय जिला प्रशासन, कोचीन बंदरगाह, मत्स्यपालन विभाग, समुद्री प्रवर्तन विंग और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने इस समीक्षा में भाग लिया। महत्त्वपूर्ण मुद्दे, जैसे बहु-परत सुरक्षा, बंदरगाहों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, गश्त के लिए नौकाओं की आवश्यकता और तटीय पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण के ऊपर चर्चा की गई। ये अभ्यास 26 अप्रैल 2018 की सुबह को समाप्त हुआ। तटीय सुरक्षा के ढाँचे को और मजबूती देने के उद्देश्य से सभी एजेंसियों द्वारा इस अभ्यास की प्रगति का विश्लेषण किया जा रहा है।

केरल, माहे और लक्षद्वीप द्वीप समूहों के तटों से आयोजित सागर कवच अभ्यास

केरल, माहे और लक्षद्वीप द्वीप समूहों के तटों से आयोजित सागर कवच अभ्यास

Back to Top