खोज एवं बचाव अभियान पर चक्रवात ताउते अपडेट

खोज एवं बचाव अभियान पर चक्रवात ताउते अपडेट

मुंबई (मुंबई अपतटीय विकास क्षेत्र) से 35 नौटिकल मील पर डूबे, बार्ज पी-305 के खोज एवं बचाव (एसएएआर) अभियान को आरंभ करने के लिए भारतीय नौसेना के जहाज ब्यास, बेतवा एवं तेग, आईएनएस कोची एवं कोलकाता से जुड़े। खोज एवं बचाव (एसएएआर) को पी8आई एवं नवल हेलीकॉप्टरों से संवर्धित भी किया गया है जिन्होंने उस क्षेत्र में हवाई खोज जारी रखी हुई है। 17 मई 2021 में खोज एवं बचाव (एसएआर) के आरंभ से अभी तक 180 लोग बचाए जा चुके हैं।

अन्य अभियान में, मुंबई के पूर्व में भूग्रस्त हुए जीएएएल कन्स्ट्रक्टर के दल के बचाव के लिए एक भारतीय नौसेना सीकिंग हेलीकॉप्टर भेजा था। जिसने जीएएएल कन्स्ट्रक्टर के दल के 35 सदस्यों को बचाया।

सपोर्ट स्टेशन 3, ग्रेट शिप अदिति एवं ड्रिल शिप सागर भूषण नामक तीन जहाजों के लिए गुजरात के समुद्र तट के परे खोज एवं बचाव (एसएआर) के प्रयास भी जारी हैं जो गुजरात समुद्र तट (पीपावाव) से 15-20 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व दूर हैं। खोज एवं बचाव के प्रयासों के समन्वय के लिए आईएनएस तलवार उस क्षेत्र में पहुंच गया है और साथ ही "स्थल पर मौजूद समन्वयक" के कार्य संभाल लिए हैं। ओेएनजीसी एवं डीजी शिपिंग के समन्वय सहित पश्चिमी नवल कमान सहायता प्रदान करने के लिए पाँच टग हिला है। ग्रेट शिप अदिति एवं सपोर्ट स्टेशन 3 अपना लंगर गिरने में सक्षम रहे हैं। इस बीच, ओएसवी के समुद्र सेवक एवं एसवी चील, सागर भूषण से जुड़े हैं और फिलहाल परिस्थिति स्थिर लगती है।

  • खोज एवं बचाव अभियान पर चक्रवात ताउते अपडेट
  • खोज एवं बचाव अभियान पर चक्रवात ताउते अपडेट
  • खोज एवं बचाव अभियान पर चक्रवात ताउते अपडेट
  • खोज एवं बचाव अभियान पर चक्रवात ताउते अपडेट
  • खोज एवं बचाव अभियान पर चक्रवात ताउते अपडेट
Back to Top