दक्षिण कोरियाई नौसेना जहाजों का चेन्नई दौरा

कोरिया गणराज्‍य (आर.ओ.के.) नौसेना क्रूज प्रशिक्षण टास्क ग्रुप जिसमें दो नौसैनिक जहाज आर.ओ.के.एस. हंसेंदो और आर.ओ.के.एस. देचेओंग शामिल हैं, तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा पर 28 सितंबर, 2022 को चेन्‍नई पहुंचा। क्रूज प्रशिक्षण टास्क ग्रुप के कमांडर रियर एडमिरल कैंग डोंग-गू ने कैप्टन को दे-जोंग, कमांडिंग ऑफिसर आर.ओ.के.एस. डेचेओंग, कमांडर पार्क जिन-सुंग, कमांडिंग ऑफिसर आर.ओ.के.एस. हंसेंदो और कोरिया वाणिज्य दूतावास के अन्य अधिकारियों के साथ फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग तमिलनाडु और पुडुचेरी नौसेना क्षेत्र के साथ साझा हित के मुद्दों पर चर्चा की। इस यात्रा के दौरान, भारतीय नौसेना और आर.ओ.के. नौसेना के कर्मियों के बीच पेशेवर बातचीत और दोस्ताना खेल गतिविधियां निर्धारित हैं। सद्भावना यात्रा दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच संबंधों को मजबूत करती है। आर.ओ.के.एस. हंसेंदो दक्षिण कोरिया का पहला समर्पित प्रशिक्षण जहाज है और आर.ओ.के.एस. डेचेओंग एक रसद सहायक जहाज है।

Back to Top