नौसेनाध्यक्ष का गुजरात दमन और दीव नौसेना क्षेत्र का दौरा

नौसेनाध्यक्ष का गुजरात दमन और दीव नौसेना क्षेत्र का दौरा

नौसेनाध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह ने नए साल की पूर्व संध्या पर ओखा, गुजरात में भारतीय नौसेना के फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस भा नौ पो द्वारका का दौरा किया।

नौसेनाध्यक्ष को फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ गुजरात, दमन और दीव द्वारा गुजरात, दमन और दीव नौसेना क्षेत्र से संबंधित समुद्री संचालन और सुरक्षा पहलुओं पर जानकारी दी गई। उन्होंने जीडी एंड डी क्षेत्र द्वारा तटीय निगरानी पहलों का भी जायजा लिया और नौसेना स्टेशन ओखा और अन्य इकाइयों के कर्मियों के साथ बातचीत की।

चूंकि भा नौ पो द्वारका अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है उन्होंने स्टेशन द्वारा किए गए गुणवत्तापूर्ण काम की सराहना करते हुए, कर्मियों को अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। सीएनएस ने जीडी एंड डी क्षेत्र के सभी कर्मियों और परिवारों को नए साल के लिए बहुत शुभकामनाएं दीं।

Back to Top