नौसेना प्रमुख का बांग्लादेश दौरा

भारतीय नौसेना के प्रमुख (सी.एन.एस.) एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी 01 से 04 जुलाई 24 तक चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए बांग्लादेश पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करना और नौसेना सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाना है।

सी.एन.एस. अपने समकक्ष एडमिरल एम. नज़मुल हसन, बांग्लादेश नौसेना के प्रमुख के साथ ढाका में द्विपक्षीय चर्चा करेंगे, साथ ही 04 जुलाई 24 को चटगाँव में बांग्लादेश नौसेना अकादमी (बी.एन.ए.) में होने वाली पासिंग आउट परेड की समीक्षा भी करेंगे।

यात्रा के दौरान, सी.एन.एस. जनरल वाकर-उज़-ज़मान (बांग्लादेश सेना के प्रमुख), एयर मार्शल हसन महमूद खान (बांग्लादेश वायु सेना के प्रमुख), लेफ्टिनेंट जनरल मिजानुर रहमान शमीम (मुख्य स्टाफ अधिकारी, सशस्त्र बल विभाग) और बांग्लादेश सरकार के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ भी द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। सी.एन.एस. ढाका में राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के प्रतिभागियों को भी संबोधित करेंगे और कुछ प्रमुख रक्षा सुविधाओं का दौरा करेंगे।

भारत और बांग्लादेश के बीच नौसेना सहयोग पारंपरिक रूप से मजबूत रहा है, जिसमें पोर्ट कॉल, द्विपक्षीय नौसेना अभ्यासों के माध्यम से परिचालन बातचीत, क्षमता निर्माण, क्षमता वृद्धि और प्रशिक्षण पहल शामिल हैं। भारतीय नौसेना के प्रमुख की यात्रा दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच दोस्ती के मजबूत बंधनों को और मजबूत करेगी।

  • नौसेना प्रमुख का बांग्लादेश दौरा
Back to Top