नौसेना बेस, कोच्चि में सिविलियन एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन

नौसेना बेस, कोच्चि में सिविलियन एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन

29 जनवरी 2020 को नौसेना बेस, कोच्चि में एसएनसी सिविलियन एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। एसएनसी के असैनिक कर्मचारियों के लिए आयोजित इस वार्षिक कार्यक्रम में 90 महिलाओं सहित 300 असैनिक कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसमें छह यूनिट्स अर्थात भा नौ पो वेंदुरुती, नेवल शिप रिपेयर यार्ड (कोच्चि), मटेरियल आर्गेनाईजेशन (कोच्चि), नेवल एयरक्राफ्ट यार्ड (कोच्चि), नेवल आर्मामेंट डिपो (आल्वे) और भा नौ पो ज़मोरिन (एज्हिमला) शामिल थी। इस चैंपियनशिप के दौरान पुरुषों के वर्ग में कुल 20 प्रतियोगिताएं और महिलाओं के वर्ग में 11 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसके अलावा, पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए रस्सा कशी जैसी टीम प्रतियोगिताएं, साथ में भूतपूर्व सैनिकों के लिए 800 मीटर पैदल दौड़ भी आयोजित की गई। कुल मिलाकर एनएडी (ए) विजयी रहा जबकि भा नौ पो वेंदुरुती को दूसरा स्थान हासिल हुआ। पुरुषों के वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप ट्रॉफी भा नौ पो वेंदुरुती के श्री एस शर्फियाज़ और एनएसआरवाई (के) के श्री केआर राहुल लाल ने साझा तौर पर जीती और महिलाओं के वर्ग में एनएडी (ए) की सुश्री वी अखिला मोल और भा नौ पो ज़मोरिन की सुश्री विजिना ने उसे साझा तौर पर जीता।चीफ ऑफ़ स्टाफ, एसएनसी, समापन समारोह के मुख्य अतिथि ने विजेताओं को ट्रॉफी और पदक दे कर सम्मानित किया।

Back to Top