नौसेना हेलीकॉप्टर ने गोवा में शव को ढूंढ़ने में सहायता की

नौसैनिक वायु स्टेशन भा नौ पो हंसा से भारतीय नौसेना के एएलएच हेलीकॉप्टर ने 24 जुलाई 2020 को केप रामा से एक शव का पता लगाने और उसे बरामद करने में सहायता की। गोवा नौसेना क्षेत्र के मुख्यालय में राज्य सरकार से सहयोग का अनुरोध प्राप्त हुआ, जिसके बाद नौसेना के माइक्रोलाइट वायुयान के साथ एएलएच हेलीकॉप्टर को खोज अभियान में सहायता के लिए परिनियोजित किया गया।

मृतक का शव, पथरीले क्षेत्र में स्थित ऐसे समुद्र तट पर मिला, जहां किसी वाहन से पहुंचना मुश्किल था। स्थानीय नागरिकों की मदद से, शव को स्थानीय अधिकारियों को सौंपे जाने के लिए हेलीकॉप्टर के रेस्क्यू होइस्ट (बचाव के लिए ऊपर उठाने का यंत्र) में लगी रिकवरी बास्केट से सुरक्षित रूप से उठाकर पास के टीले पर ले जाया गया। इस अभियान के दौरान, भा नौ पो हंसा के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने वायुयान और भूमि पर मौजूद स्थानीय लोगों के बीच संचार व्यवस्था को बरकरार रखा।

  • https://indiannavy.nic.in/The%20Naval%20ALH%20%28Advanced%20Light%20Helicopter%29%20operating%20over%20the%20Cape%20Rama%20area%20in%20Goa%20for%20recovery%20of%20the%20body%20with%20assistance%20from%20locals%20in%20securing%20the%20body%20to%20the%20recovery%20basket%20of%20the%20helicopte

Back to Top