पश्चिमी हिंद महासागर में मालाबार अभ्यास 2020 का चरण- 2

पश्चिमी हिंद महासागर में मालाबार अभ्यास 2020 का चरण- 2

मालाबार अभ्यास 2020 का दूसरा चरण 17 से 20 नवंबर 2020 तक उत्तरी अरब सागर में आयोजित किया जाएगा। 3 से 6 नवंबर 2020 तक बंगाल की खाड़ी में हाल ही में आयोजित मालाबार अभ्यास 2020 में संपन्न चरण 1 में हासिल किए गए तालमेल को आगे बढ़ाते हुए इस चरण में ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच बढ़ती मिश्रता (जटिलता) के समन्वित ऑपरेशन शामिल होंगे।

मालाबार अभ्यास 2020 का दूसरा चरण भारतीय नौसेना के विक्रमादित्य कैरियर बैटल ग्रुप और अमेरिकी नौसेना के निमित्ज़ कैरियर स्ट्राइक ग्रुप पर केंद्रित संयुक्त अभियानों का गवाह बनेगा। दोनों वाहक, अन्य जहाजों, पनडुब्बी और प्रतिभागी नौसेनाओं के विमानों के साथ, चार दिनों तक उच्च तीव्रता वाले नौसैनिक अभियानों में लगे रहेंगे। इन अभ्यासों में क्रॉस-डेक फ्लाइंग ऑपरेशंस और विक्रमादित्य के मिग 29K लड़ाकू और निमिट्ज के एफ-18 लड़ाकू और E2C हॉकआई द्वारा उन्नत वायु रक्षा अभ्यास शामिल हैं। इसके अलावा, चार मित्र नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालनीयता और तालमेल को और अधिक बढ़ाने के लिए उन्नत सतह और पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास, नाविक विकास और हथियार फायरिंग भी किए जाएंगे।

पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर रियर एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन के नेतृत्व में होने वाले इस अभ्यास में विक्रमादित्य और इसके लड़ाकू और हेलीकॉप्टर एयर विंग्स के अलावा स्वदेशी विध्वंसक कोलकाता और चेन्नई, स्टील्थ फ्रिगेट तलवार, फ्लीट सपोर्ट शिप दीपक और महत्वपूर्ण हेलिकॉप्टर भी हिस्सा लेंगे। इस अभ्यास के दौरान भारतीय नौसेना की स्वदेश निर्मित पनडुब्बी खंडेरी और पी8आई समुद्री टोही विमान भी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।

पी8ए समुद्री टोही विमान के अलावा अमेरिकी नौसेना के स्ट्राइक कैरियर निमिट्ज, क्रूजर प्रिंसटन और विध्वंसक स्टरेट के साथ होगा। रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी का प्रतिनिधित्व फ्रिगेट बल्लारट अपने महत्वपूर्ण हेलीकॉप्टर के साथ करेंगे। इस अभ्यास में जेएमएसडीएफ भी हिस्सा लेगा।

1992 में भारत और अमेरिका के बीच वार्षिक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में शुरू हुए मालाबार श्रृंखला के अभ्यास में पिछले कुछ वर्षों में गुंजाइश और जटिलता बढ़ती नजर आ रही है। मालाबार के 24वें संस्करण में, जो कि वर्तमान में शुरू किया जा रहा है, समुद्री मुद्दों पर चार जीवंत लोकतंत्रों के बीच विचारों के विस्तार को रेखांकित करता है, और एक खुले, समावेशी हिंद-प्रशांत और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
Back to Top