पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम के मुख्यालय में पोतों और पंडुब्बियों की मरम्मत और मूल सुविधाओं के निर्माण की भारतीय नौसेना द्वारा समीक्षा

पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम के मुख्यालय में पोतों और पंडुब्बियों की मरम्मत और मूल सुविधाओं के निर्माण की भारतीय नौसेना द्वारा समीक्षा

18 फरवरी 2020 को पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी), विशाखापत्तनम के मुख्यालय में भारतीय नौसेना की वार्षिक रीफिट कांफ्रेंस और वार्षिक इंफ्रास्ट्रक्चर कांफ्रेंस की शुरुआत हुई। दो दिन चलने वाली इस कांफ्रेंस की अध्यक्षता वाइस एडमिरल जी एस पब्बी पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, चीफ ऑफ़ मटेरियल, एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (नौसेना) कर रहे हैं और इसमें नौसेना मुख्यालय, नौसेना की तीनों कमान, पोर्ट ब्लेयर में त्रि-सेवा अंडमान व निकोबार कमान, नौसेना के डॉकयार्ड, रिपेयर यार्ड और मटेरियल संगठन के सभी हितधारक शामिल हुए। प्रतिनिधि मंडल के सदस्य भारतीय नौसेना के सभी पोतों और पंडुब्बियों की मरम्मत योजना पर विचार करेंगे और भारतीय नौसेना की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मूल सुविधाओं में विस्तार की योजना तैयार करेंगे।

आरंभिक भाषण देते हुए, वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, ईएनसी ने प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया और नौसेना मंचों द्वारा युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए सभी के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। नौसेना के रिपेयर यार्ड्स द्वारा समुद्र में मंचों के निरंतर कार्यों की दिशा में भूमिका की सराहना की गई।

अपने संबोधन के दौरान मटेरियल अध्यक्ष ने कर्मचारियों और सामग्री की सुरक्षा पर ध्यान के साथ पोतों और पंडुब्बियों की बढ़िया मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए मंच को बधाई दी। कांफ्रेंस के दौरान, मरम्मत से जुड़े तकनीकी और सैन्य तंत्र पहलुओं पर काफी विचार किया गया और साथ ही समुद्र में कार्यरत इकाइयों की कार्य क्षमता/क्षमता बढ़ाने पर विशेष ज़ोर दिया गया। उन्होंने सभी से 'मेक इन इंडिया' पहल की भावना कायम रखते हुए अधिक से अधिक स्वदेशिकरण अपनाने पर ध्यान देने का आग्रह किया।

वार्षिक इंफ्रास्ट्रक्चर कांफ्रेंस का आयोजन 19 फरवरी 2020 को किया जाएगा जिसका उद्देश्य भारतीय नौसेना की युद्ध परिसंपत्तियों की आक्रामकता कायम रखने के लिए दुरुस्ती और मरम्मत से जुड़ी सुविधाओं के आधुनिकीकरण और विस्तार की प्रगति की समीक्षा करना होगा।

  • पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम के मुख्यालय में पोतों और पंडुब्बियों की मरम्मत और मूल सुविधाओं के निर्माण की भारतीय नौसेना द्वारा समीक्षा

Back to Top