प्री.-इवेंट रिलीज़ क्रेस्ट अनावरण: वाई 12706 (इम्फाल)

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एम.डी.एल.) में बनाए जा रहे चार परियोजना 15 बी. निर्देशित मिसाइल स्टील्थ विध्वंसक में तीसरे यार्ड 12706 (इंफाल) के क्रेस्ट का 28 नवंबर 2023 को नई दिल्ली में अनावरण किया जाएगा।

यह जहाज, जिसे अप्रैल 2019 में (इसके लॉन्चिंग के समय) इम्फाल नाम दिया गया था, एम.डी.एल. द्वारा 20 अक्टूबर 2023 को भारतीय नौसेना को सौंपा गया। अपने प्री.-कमीशनिंग परीक्षणों के हिस्से के रूप में, जहाज ने हाल ही में एक विस्तारित रेंज वाली ब्रह्मोस मिसाइल की सफल फायरिंग की जो इसे जहाज के क्रेस्ट अनावरण कार्यक्रम के आयोजन के लिए एक आदर्श मील का पत्थर बनाती है। यह कार्यक्रम रक्षा मंत्री, मणिपुर के मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्रालय और मणिपुर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

समुद्री परंपराओं और नौसेना के रीति-रिवाजों के अनुसार, भारतीय नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों का नाम प्रमुख शहरों, पर्वत श्रृंखलाओं, नदियों, बंदरगाहों और द्वीपों के नाम पर रखा गया है। भारतीय नौसेना को ऐतिहासिक शहर इम्फाल के नाम पर अपने नवीनतम और तकनीकी रूप से उन्नत युद्धपोत पर बेहद गर्व है। यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के किसी शहर के नाम पर नामित होने वाला पहला प्रमुख युद्धपोत भी है, जिसकी भारत के राष्ट्रपति द्वारा 16 अप्रैल 2019 को अनुमति दी गई थी।

भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो (डब्ल्यू.डी.बी.) द्वारा डिजाइन और एम.डी.एल. द्वारा निर्मित, यह जहाज स्वदेशी जहाज निर्माण की एक पहचान है और यह दुनिया के सबसे तकनीकी रूप से उन्नत युद्धपोतों में से एक है।  इस जहाज में लगभग 75 प्रतिशत की उच्च स्वदेशी सामग्री लगी है, जिसमें एम.आर. एस.ए.एम., ब्रह्मोस एस.एस.एम., स्वदेशी टारपीडो ट्यूब लांचर, पनडुब्बी रोधी स्वदेशी रॉकेट लांचर और 76 एम.एम. एस.आर.जी.एम. शामिल हैं।

इम्फाल ऐसा पहला स्वदेशी विध्वंसक भी है जिसने अपने निर्माण और समुद्री परीक्षणों को पूरा करने के लिए सबसे कम समय लिया है। इस पोत को दिसंबर 2023 में भारतीय नौसेना में कमीशन किया जाना है। 

  • प्री.-इवेंट रिलीज़ क्रेस्ट अनावरण: वाई 12706 (इम्फाल)
  • प्री.-इवेंट रिलीज़ क्रेस्ट अनावरण: वाई 12706 (इम्फाल)
  • प्री.-इवेंट रिलीज़ क्रेस्ट अनावरण: वाई 12706 (इम्फाल)
  • प्री.-इवेंट रिलीज़ क्रेस्ट अनावरण: वाई 12706 (इम्फाल)
Back to Top