फ्रांसिसी नौसेना के साथ समुद्री भागीदारी अभ्यास (एम.पी.एक्स.)

भारतीय नौसेना के स्वदेशी रूप से निर्मित निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट, भा.नौ.पो. सहयाद्री ने 10 - 11 मार्च 2023 तक अरब सागर में फ्रांसीसी नौसेना (एफ.एन.) जहाजों एफ.एस. डिक्समुड, एक मिस्ट्रल श्रेणी एम्फीबियस असॉल्ट जहाज और एफ.एस. ला. फेयेट, एक ला. फेयेट श्रेणी फ्रिगेट के साथ समुद्री भागीदारी अभ्यास (एम.पी.एक्स.) में भाग लिया ।

यह अभ्यास समुद्र में विकास की एक विस्तृत श्रृंखला का गवाह बना, जिसमें क्रॉस डेक लैंडिंग, बोर्डिंग अभ्यास और नाविक विकास शामिल थे। अभ्यास के निर्बाध संचालन ने दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन और उच्च स्तर के सहयोग की पुष्टि की।

भा.नौ.पो. सहयाद्री में अत्याधुनिक हथियार और सेंसर लगे हैं, जो उसे हवा, सतह और उप-सतह के खतरों का पता लगाने और उन्हें बेअसर करने में सक्षम बनाता है। यह पोत विशाखापत्तनम में स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा है, जो फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (पूर्व) अन्तर्गत है।

  • फ्रांसिसी नौसेना के साथ समुद्री भागीदारी अभ्यास (एम.पी.एक्स.)
  • फ्रांसिसी नौसेना के साथ समुद्री भागीदारी अभ्यास (एम.पी.एक्स.)
Back to Top